23.6 C
Dehradun, IN
August 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशराज्य

“क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

उत्तराखंड में सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता नियुक्ति को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार ने बाहरी व्यक्ति को प्राथमिकता देकर उत्तराखंड के योग्य वकीलों की अनदेखी की है।सुजाता पॉल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को अपने फैसलों पर सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 मार्च 2026 को भाजपा नेता गौरव भाटिया को सुप्रीम कोर्ट में राज्य का वरिष्ठ अधिवक्ता (सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल) नियुक्त किया गया।उन्होंने कहा कि क्या उत्तराखंड में कोई योग्य वकील नहीं था जो इस जिम्मेदारी को निभा सकता? राज्य में कई सक्षम अधिवक्ता मौजूद हैं जो सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया।कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह फैसला दिखाता है कि सरकार को प्रदेश के प्रतिभाशाली लोगों पर भरोसा नहीं है। अगर सरकार को सही पैरवी की चिंता होती तो राज्य के ही किसी योग्य व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दी जाती।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार बाहरी लोगों पर ज्यादा भरोसा कर रही है, जो उत्तराखंड के हितों के साथ न्याय नहीं है।

Related posts

चैक बाउंस की सजा होते ही मुजरिम भी बाउंस!

Nidhi Jain

कांवड़ लेन में दौड़ रही थी पुलिस की कार, टक्कर लगी तो कांवड़ियों ने कर दिया ये हाल

Uttarakhand Vidhansabha

लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों ने इजराइली ड्रोन को मार गिराया, बेस पर रॉकेट दागा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment