खटीमा, ऊधम सिंह नगर में पूज्य पिता जी स्व. शेर सिंह धामी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘सैनिक सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में माँ भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले रणबांकुरों के परिजनों और 60 वीर नारियों एवं 80 वीर जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान ₹7 करोड़ से अधिक की लागत से सीएसडी कैंटीन और सैनिक कल्याण केंद्र का लोकार्पण किया तथा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं खरीददारी कर यूपीआई के माध्यम से भुगतान भी किया।


पिताजी का सादा जीवन, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा का भाव मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने हमेशा सिखाया कि जीवन में चाहे कितनी भी ऊँचाइयाँ मिले, लेकिन जमीन से जुड़े रहना और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना ही सच्ची सफलता है।

आज आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी सेना पहले से अधिक सशक्त, आधुनिक और सक्षम बन रही है। रक्षा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और आधुनिकीकरण के चलते भारतीय सेना विश्व की अग्रणी सेनाओं में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रही है। पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और आश्रितों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर माननीय सांसद Ajay Bhatt जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, Pradeep Batra जी, Ram Singh Kaira जी, माननीय विधायक Shiv Aroraजी, Trilok Singh Cheema जी, राजस्थान के विराटनगर से माननीय विधायक Kuldeep Dhankar जी, पूर्व विधायक Dr. Prem Singh Rana, जिलाध्यक्ष Kamal Kumaar Jindal जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

