23.2 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

भीमताल में हिंदू लड़की के साथ शोषण करने के आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग

भीमताल में हुई घटना के विरोध में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को निकाली गई जन आक्रोश रैली के बाद स्थानीय व्यापारियों ने भी समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। लोगों ने आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार करने की मांग की।इसके बाद आक्रोशित लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने भीमताल थाने का घेराव किया। थाने के बाहर हुई जनसभा में प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई, जिसमें पुलिस विभाग ने कार्रवाई के लिए कुछ दिनों का समय मांगा और आश्वासन दिया कि तय समय सीमा के भीतर उचित कदम उठाए जाएंगे। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

https://www.facebook.com/share/v/1AmsS3BdJb/

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ

Nidhi Jain

बड़ी राहत: केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू, इक्वाइन इन्फ्लुएंजा से राहत के बाद आज 3,410 घोड़े-खच्चर हुए रवाना

Uttarakhand Vidhansabha

धामी कैबिनेट के 16 बड़े फैसले: पर्वतीय चकबंदी नीति से लेकर पंचायत भवनों के बजट में बढ़ोतरी तक, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और ऊर्जा विभाग में कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर

Nidhi Jain

Leave a Comment