24.2 C
Dehradun, IN
May 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशराज्य

जीरो टॉलरेंस सरकार में 10 परसेंट कमीशन?

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ताजा मामला रुड़की के नारसन ब्लॉक से आया है, जहां राशन कार्ड न बनने से परेशान एक ग्रामीण ने कुछ ऐसा कदम उठाया जिससे महकमे में हड़कंप मच गया है।​ग्रामीण ने किसी और का नहीं, बल्कि सीधे जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) का कथित तौर पर अवैध वसूली की बात करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं क्या है पूरा मामला। ये जो वीडियो आप अपनी स्क्रीन पर देख रहे हैं, दावा किया जा रहा है कि यह रुड़की के नारसन ब्लॉक के लखनोता गांव के एक पीड़ित ग्रामीण द्वारा बनाया गया है। आरोप है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर काट रहा था। जब परेशानी हद से ज्यादा बढ़ गई, तो उसने इस कथित भ्रष्टाचार को कैमरे में कैद करने की ठान ली।वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि किस तरह रुपयों के लेनदेन और कमीशन को लेकर चर्चा की जा रही है। पीड़ित ग्रामीण का दावा है कि इस वीडियो में जिला पूर्ति अधिकारी किसी व्यक्ति से अवैध वसूली के संबंध में बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीण ने एक राशन डीलर का भी ऐसा ही एक और वीडियो बनाने का दावा किया है। फिलहाल, ये दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं और प्रशासनिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद, शासन और उच्च अधिकारी इस मामले पर क्या संज्ञान लेते हैं और क्या पीड़ित ग्रामीण को इंसाफ मिल पाता है।

Related posts

एक वर्ष बाद मिला पानी: जनता दरबार बन रहा है समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

Uttarakhand Vidhansabha

टोटका या कुछ और… हार के बाद पिंक कोट पहनकर महाराष्ट्र में क्यों घूम रहे हैं अजित पवार?

Uttarakhand Vidhansabha

चार धाम यात्रा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ भी मीटिंग : महेंद्र भट्ट

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment