27.3 C
Dehradun, IN
August 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेश

प्रधानमंत्री Narendra Modi के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण अभियान को उत्तरकाशी में ज़मीन पर उतारते दिखे डीएम प्रशांत आर्य….

उत्तरकाशी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किय गये महत्वपूर्ण अभियान और पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण के आह्वान को ज़मीनी स्तर पर उतारने करने के लिए ज़िला प्रशासन ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की है। इसी क्रम में आज ज़िलाधिकारी प्रशांत आर्य अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल चलकर पहुंचे। ज़िलाधिकारी ने इसके माध्यम से आम जनता और शासकीय अधिकारियों को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा संदेश दिया है।जिलाधिकारी ने ज़िले के समस्त नागरिकों, विशेषकर युवाओं और शासकीय सेवकों से अपील करते हुए कहा कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने या सार्वजनिक परिवहन को अपनाने का संकल्प लें। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी और कार्बन फुटप्रिंट कम होगा, बल्कि यह व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा। पैदल कार्यालय जाने के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग में स्थित सामान्य व प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण किया और विक्रेताओं को तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने राजकीय ज़िला अस्पताल का भी दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related posts

‘मैं 100 बार यही कहूंगा..’, खरगे ने RSS को लेकर राज्यसभा में दिया ऐसा बयान कि मच गया हंगामा

Uttarakhand Vidhansabha

जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गौधाम का हुआ विधिवत लोकार्पण

Nidhi Jain

एक शख्स की चार पत्नियां… चौथी को खुश करने के लिए तीसरी के लिए चुराए गहने

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment