26.9 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

विकासनगर में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का अनोखा विरोध…

लगातार बढ़ रही पेट्रोल की कीमतो से जहां आम जनता के माथे पर परेशानी के बल पड़ने शुरू हो गए हैं, तो वहीं अब इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरती नजर आ रही है। बीते कुछ ही दिनों में कई बार पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के चलते देहरादून मे पेट्रोल 100 के पार पहुंच चुका है… विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यंगात्मक रूप से अनोखा विरोध प्रदर्शन किया…पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों को मेलोडी टॉफी बाटते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने….मेलोडी खाओ,महंगाई भूल जाओ… के नारे लगाए। विकासनगर के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंधन के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तेल भरवाने आए वाहन चालकों को मेलोडी टॉफी बांटी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ एक व्यंग्य है। कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में प्रधानमंत्री के विदेशी दौरे के दौरान सोशल मीडिया पर चली चर्चाओं को लेकर भी तीखा तंज कसा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही महंगाई और तेल के दामों पर काबू नहीं पाया गया, तो सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

Related posts

मुख्य सचिव ने टिहरी को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने के दिए निर्देश…

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित

Nidhi Jain

“मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यू-प्रिपेयर परियोजनाओं की समीक्षा की, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी”

Nidhi Jain

Leave a Comment