26.4 C
Dehradun, IN
July 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर “गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026” के द्वितीय संस्करण का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि गजा क्षेत्र सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे आयोजन लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस बार आयोजन पहले से अधिक भव्य दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और खान-पान की अलग पहचान है, जिसे संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला, मिनी स्टेडियम, क्रिकेट छात्रावास और पेयजल योजनाओं पर कार्य हो रहा है। स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने होमस्टे, वेडिंग डेस्टिनेशन, हाउस ऑफ हिमालय और महिला सशक्तिकरण योजनाओं का भी उल्लेख किया।कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने भी गजा क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लोकगीत, लोककलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाटक और झांकियों का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh की उपस्थिति में युवा लेखिका संभावना पंत जी द्वारा मेरे सार्वजनिक जीवन पर रचित पुस्तक का विमोचन किया

Uttarakhand Vidhansabha

ऑक्सफोर्ड के चांसलर का चुनाव लड़ेंगे इमरान खान! जेल से ऑनलाइन करेंगे नॉमिनेशन

Uttarakhand Vidhansabha

पुणे पोर्शे हादसा: रात 9:30 से 1 बजे तक पार्टी… खर्च किए 48000 रुपये, अब ये रिपोर्ट खोलेगी ‘गुनहगारों’ का हर राज

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment