24.6 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

कोटद्वार को मिली बड़ी सौगात, तेली स्रोत नदी पर डबल लेन पुल का हुआ उद्घाटन

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास को आज एक नई रफ़्तार मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार–किशनपुरी–चिल्लरखाल मार्ग पर तेली स्रोत नदी के ऊपर बने नए डबल लेन पुल का विधिवत लोकार्पण कर दिया है। लगभग 2 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से तैयार यह 30 मीटर स्पान का पुल क्षेत्र के लिए लाइफलाइन साबित होने वाला है।बरसात के दिनों में उफनती तेली स्रोत नदी अब कोटद्वार के ग्रामीणों के आड़े नहीं आएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज इस नए और मजबूत डबल लेन पुल को जनता को समर्पित कर दिया। इस पुल के बनने से किशनपुर, त्रिलोकपुर, लोकमणिपुर, रामदयालपुर और हल्दुखाता समेत करीब दर्जन भर गांवों के निवासियों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई है।अब तक बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से इस पूरे इलाके का संपर्क कट जाता था, लेकिन अब इस पुल के माध्यम से प्रतिदिन 5 से 10 हजार लोग सुरक्षित और निर्बाध रूप से आवागमन कर सकेंगे। इससे न सिर्फ लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय व्यापार को भी एक नई मजबूती मिलेगी।वहीं ऋतु खण्डूडी भूषण (विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड) ने कहाँ की यह पुल सिर्फ कंक्रीट का ढांचा नहीं है, बल्कि हमारे क्षेत्र के विकास की एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में कोटद्वार के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को मजबूत करना और अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है।निश्चित रूप से, इस पुल के निर्माण से कोटद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले मानसून में ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

Related posts

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बोले— धामी सरकार के कुशल प्रबंधन में कैलाश मानसरोवर यात्रा की सभी तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा

Nidhi Jain

हरिद्वार में डाम कोठी पहुंचे राज्यपाल, कांवड़ यात्रा और कुम्भ मेला की तैयारियों का लिया जायजा

Uttarakhand Vidhansabha

केंद्रीय मंत्री ने जारी किए बीफ पास! महुआ मोइत्रा का दावा, शांतनु ठाकुर पर लगाया आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment