23.6 C
Dehradun, IN
August 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

OBC वर्ग के लिए बहुउद्देशीय भवनों की DPR जल्द तैयार करें: मुख्यमंत्री

सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन के निर्माण एवं प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए DPR शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान OBC बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा OBC वर्ग के उत्थान हेतु शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related posts

Amarnath Yatra 2024: पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

Uttarakhand Vidhansabha

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Uttarakhand Vidhansabha

वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में उत्तराखंड को नई रफ्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एनसीएपी बैठक में दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment