27.9 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

भीमताल-नैनीताल में गरजे करण मेहरा, बोले– भाजपा को सत्ता से करना है बेदखल

इन दिनों कांग्रेस राज्य भर में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रही है और परिवर्तन संकल्प यात्रा के जरिये चुनावी मैदान में कूद पड़ी है। राज्य भर में कांग्रेस अलग अलग स्पॉट पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है तो नैनीताल में भी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा कार्यकर्ताओं के बीच हैं, भीमताल और नैनीताल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है और कांग्रेस को मजबूत करने को कहा, करन मेहरा ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भारी और कहा कि बीजेपी को 2027 में सत्ता से बेदखल करना है तो एकजुट होकर चुनाव लड़ें, इस दौरान संकल्प लिया गया कि मंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य पलायन जैसे मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएं, हालांकि कांग्रेस में हर विधानसभा टिकट पर कहा कि टिकट उसी का जो जीतेगा, वहीं कई विधानसभाओं में कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि परिवार में होता है बीजेपी का हाल देख लो…करन मेहरा ने कहा कांग्रेस पार्टी यह चाहती है कि हर कोने पर जाकर कांग्रेस मजबूरी के साथ काम करें। आज भर्ती घोटाले पेपर लिंक हो रहे हैं। लोग आत्महत्या कर रहे हैं उत्तराखंड में महिला अपराध बढ़ रहा है इसके साथी किसानों को भी तंग किया जा रहा है बेरोजगारी पड़ रही है महंगाई बढ़ रही है जिस तरीके से अपराध बढ़ रहा है चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के ऊपर हमला किया जा रहा है उनकी नौकरियां जा रही हैं अत्याचार हो रहे हैं उनके ऊपर इन सब विषयों में जागृति अभियान को निकाल रहे हैं और 2027 में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है यह हमारा उद्देश्य है की हालांकि नैनीताल और भीमताल में कांग्रेस एकजुट का संदेश दे रही है तो गाहे बगाहे कांग्रेस की खींचतान भी दिख ही जाती है, ऐसे में बीजेपी को अगर पटकनी देनी है बूथ स्तर पर मेहनत करनी होगी और आपसी झगड़े खत्म करने होंगे..

Related posts

खनन ऑडियो वायरल होते ही एसएसपी का कड़ा एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित

Nidhi Jain

JCB लेकर खेत में घुसे दबंग, गड्ढा खोदा… पुलिस के सामने ही 22 साल की लड़की को दफनाने की कोशिश की

Uttarakhand Vidhansabha

बेवफाई का ऐसा बदला…भाड़े के गुंडों से बॉयफ्रेंड पर करवाया एसिड अटैक, फिर पुलिस के सामने बिलख पड़ी प्रेमिका

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment