26.1 C
Dehradun, IN
July 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

अल्मोड़ा में जलापूर्ति व्यवस्था पर सख्त हुए जिलाधिकारी अंशुल, बोले– कोसी बैराज के संचालन में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी

जिलाधिकारी अंशुल ने आज कोसी बैराज पहुंचकर जलापूर्ति आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कोसी बैराज की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में आ रही अड़चनों का त्वरित निस्तारण करें और जलापूर्ति को शत प्रतिशत बहाल करें जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के मौसम में सिल्ट युक्त पानी ही नदी में आता है, इसलिए इसके समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए यह बैराज बहुत महत्वपूर्ण है,

इसके रखरखाव और संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिशाषी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी ने बताया कि पहली बरसात के बाद आने वाले पानी में अवसादों की मात्रा अधिक हो जाने के कारण जलापूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है। इसके समाधान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है

पंप संचालन में आने वाली दिक्कतों के दौरान रोस्टर बनाकर जलापूर्ति की जाती है तथा पंप आदि की मरम्मत एवं उसको जल्द ठीक करने के प्रयास किए जाते हैं

उन्होंने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग तत्परता से कार्यों में जुटा हुआ है।यहां अधिशाषी अभियंता सिंचाई मोहन सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

अहंकार-अपमान, अतिआत्मविश्वास…खराब प्रदर्शन पर BJP नेताओं ने बताई ‘मन की बात’

Uttarakhand Vidhansabha

“मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि”

Nidhi Jain

जयमाल हुई, बस होना था सिंदूरदान… दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन बॉयफ्रेंड के साथ फरार

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment