18.6 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- ‘यह गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप’

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर से चढ़ावा चोरी गौ हत्या और माता पिता की हत्या जैसा पाप है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही जांच समिति भी अपना काम कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में चल रही प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा में प्रतिभाग करने पहुंचे थे

Related posts

देहरादून बस हादसा: मुख्यमंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज में घायलों का हाल जाना, निःशुल्क इलाज का भरोसा

Nidhi Jain

जमीन में आधा गड़ा शख्स… नहीं मिली अनुकंपा की नौकरी, सरकारी दफ्तर के सामने ले ली समाधि

Uttarakhand Vidhansabha

सचिवालय बैडमिंटन क्लब की पहल बनी प्रेरणा, सीएम ने सराहा प्रयास

Nidhi Jain

Leave a Comment