20.4 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में देवदार के पौधों को रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं संघर्ष को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उपजिलाधिकारियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी अंशुल सिंह, राज्य मंत्री गंगा बिष्ट एवं गोविंद पिल्खवाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इसके पश्चात मल्ला महल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मल्ला महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा अन्य कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, ललित लटवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

धामी सरकार का रोजगार अभियान जारी, 276 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Nidhi Jain

मानव अधिकार संरक्षण के लिए कार्यरत संस्थाओं को संरक्षण दिए जाने का एक्ट में है प्रावधान: न्यायमूर्ति राजेश टंडन

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार, रायपुर ब्लॉक में शिविर का स्थलीय निरीक्षण

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment