21.9 C
Dehradun, IN
October 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम अंशुल सिंह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- आदर्शों को जीवन में उतारें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन, आदर्शों और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गायन भी किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने सभी से इन आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और पूरी ईमानदारी व संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।वहीं, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी और शास्त्री के जीवन को त्याग, अनुशासन और देशसेवा की प्रेरणा बताया।इससे पहले सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा जनपद के अन्य विभागीय कार्यालयों में भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और आदर्शों को याद किया गया।

Related posts

7 मार्च से 9 मार्च तक राजभवन में बसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बसंतोत्सव को लेकर कर्टन रेजर जारी किया गया

Uttarakhand Vidhansabha

कोरोना जैसी महामारी के लिए दुनिया कितनी तैयार? पैंडेमिक एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी

Uttarakhand Vidhansabha

लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों ने इजराइली ड्रोन को मार गिराया, बेस पर रॉकेट दागा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment