कुंभ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, CCR भवन में गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में अहम बैठक शुरू
हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
इसी कड़ी में हरिद्वार स्थित सीसीआर भवन में कुंभ कार्यों की समीक्षा को लेकर अहम बैठक शुरू हो गई है।
बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप कर रहे हैं। बैठक में मेला अधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद हैं।
बैठक में कुंभ मेले से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों और तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
अधिकारियों को कुंभ कार्यों में तेजी लाने और सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
कुंभ मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने पर जोर दे रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
