19.2 C
Dehradun, IN
November 18, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

देहरादून के नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देना होगी प्राथमिकता

देहरादून। जनपद देहरादून के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीपक सैनी ने बुधवार, 18 नवंबर 2026 को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।कार्यभार संभालने के बाद सीडीओ दीपक सैनी ने जनपद के विकास को लेकर अपनी पांच प्रमुख प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन पर जोर देते हुए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने की बात कही।उन्होंने कहा कि सभी निर्माण एवं विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराया जाएगा। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।सीडीओ ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, नियमित फील्ड विजिट और ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं की समीक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। इसके अलावा पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण, आपदा सुरक्षा और स्थानीय रोजगार सृजन पर जोर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के सहयोग से टीम भावना, पारदर्शिता और बेहतर कार्यशैली के साथ काम किया जाएगा, ताकि विकास का लाभ सीधे आम नागरिकों के जीवन में दिखाई दे।

Related posts

पौड़ी में गुलदार का आतंक, ग्रामीण को बनाया निवाला; गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को कमरे में किया बंद

Nidhi Jain

“टिहरी में जिला योजना समीक्षा बैठक, पेयजल, पर्यटन और विकास कार्यों पर हुआ मंथन”

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों को किया संबोधित, कहा — शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि चरित्र और राष्ट्र निर्माण है

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment