18.2 C
Dehradun, IN
November 26, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देहरादून में वॉर रूम का किया शुभारंभ

प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में विधिवत पूजा-अर्चना कर आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत स्थापित वॉर रूम का शुभारंभ किया।आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पूरी सक्रियता से जुट गई है। इस वॉर रूम के माध्यम से चुनाव प्रबंधन, संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और चुनावी अभियानों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।हमारी सरकार ने बीते वर्षों में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन उपलब्धियों और जनसेवा के संकल्प को लेकर हम प्रत्येक बूथ तक पहुंचेंगे। देवतुल्य जनता का आशीर्वाद, संगठन की शक्ति और समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम वर्ष 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने और उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।इस अवसर पर माननीय प्रदेश प्रभारी श्री Ram Madhav जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री Mahendra Bhatt जी, श्री Naresh Bansal जी समेत प्रदेश भाजपा के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तरकाशी में फॉरेस्ट विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है

Uttarakhand Vidhansabha

नई बाइक का लालच बना हत्या की वजह: किच्छा में युवक की मफलर से गला कसकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Nidhi Jain

Leave a Comment