33.8 C
Dehradun, IN
July 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

तंत्र-मंत्र से पैसा कमाने फांसी से लटकाकर युवक की हत्या, पुलिस ने तांत्रिक सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार..

मंडला। मध्य प्रदेश की मंडला पुलिस ने गुरुवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या तंत्र – मंत्र के चलते कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक समेत पांच लोगों को पकड़ा है। तंत्र-मंत्र के चक्कर में अंधविश्वास और लालच में तांत्रिक के कहने पर चार युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। महाराजपुर थाने के बंजर नदी में 16 जून को एक लाश मिली थी जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

पुलिस ने अपनी विवेचना जारी रखी और इस युवक की शिनाख्त नेवर गांव के राहुल के रूप मे हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि इस युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से ही महाराजपुर थाने मे दर्ज थी। पुलिस ने परिवार जनों से जानकारी ली की आखिरी समय राहुल क्या कहकर गया था। जिस पर पुलिस को क्लू मिला और एक दादी नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिस पर उसने अन्य तीन आरोपियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

हत्या का कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे 

 दरअसल आरोपियों को एक व्यक्ति ऐसा मिला जिसने क़हा की किसी व्यक्ति को फांसी लगाकर मार दो और उस फंदे को मेरे पास लेकर आओ मैं धन की बारिश करवा दूंगा और सभी अमीर हो जाओगे आरोपियों ने ऐसा ही किया गांव के राहुल को दादी नाम के व्यक्ति ने खूब शराब पिलाई और अन्य तीन आरोपी दिलीप ,सोनू ,प्रशांत के साथ दूर बिजली के खम्बे के पास पहुंचे और राहुल को बिजली के खंबे से फंदे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपियों को लगा की अभी राहुल की मौत नहीं हुई है। सोनू ऩे फिर पत्थर से उसकी हत्या कर दी और उसे बंजर नदी में पत्थर बांधकर फेंक दिया। हत्या का कारण स्पष्ट तौर पर अंधविश्वास है।

Related posts

आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता

Uttarakhand Vidhansabha

MP में भाजपा की प्रचंड जीत के सूत्रधार डॉ नरोत्तम मिश्रा, यूं ही नहीं कहलाते बीजेपी के संकटमोचक..

Uttarakhand Vidhansabha

भाजपा की कम सीटों पर कांग्रेस का सेलिब्रेशन, इंदौर में लगाए बैसाखी सरकार का पोस्टर…

Uttarakhand Vidhansabha