34.4 C
Dehradun, IN
April 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने शहर के बीचों-बीच युवक को मारी गोली, हुई मौत ,फैली सनसनी..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश युवक के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ में हुई है। किन कारण के चलते युवक की हत्या की गई है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पान पत्ते की गोठ में शुक्रवार को भानु छारी की गोली मारकर हत्या की गई है।

मृतक युवक के परिवार वाले एक साल पहले पान पत्ते की गोठ से अपना मकान बेचने के बाद गुड़ा में रह रहे हैं। लेकिन मृतक युवक यहां पर आता जाता रहता था। रोज की तरह वह पान पत्ते की गोठ में आया था। जहां शासकीय स्कूल के दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था तभी अज्ञात बदमाश आए और युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक जमीन पर जा गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अज्ञात बदमाश उसे गोली मार कर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सबूत नहीं लगा। वहीं पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास और बदमाशों के भागने के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत..

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर में 25 जून तक आ सकता है मानसून, तब तक रुक-रुककर होती रहेगी बारिश

Uttarakhand Vidhansabha

अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे भाजपा पार्षद कमलेश कालरा, पानी की समस्या का जताया विरोध

Uttarakhand Vidhansabha