26.2 C
Dehradun, IN
May 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
खेल

टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ हुआ तय, गौतम गंभीर की मांग हुई पूरी! ये दिग्गज साथ में करेंगे काम

Uttarakhand Vidhansabha
भारतीय क्रिकेट टीम को गौतम गंभीर के रूप में एक नया हेड कोच मिला है, जो श्रीलंका सीरीज से टीम की कमान संभालेंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्टिंग स्टाफ में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे इसका ऐलान अभी तक नहीं किया गया है. लेकिन उन दिग्गजों के नाम सामने आ गए हैं जो गंभीर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. राहुल द्रविड़ सपोर्टिंग स्टाफ का एक सदस्य नए स्टाफ का भी हिस्सा होगा. टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ हुआ तय क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व ऑलराउंडर अभिषेक नायर और नीदरलैंड्स के […]...
व्यापार

ITR फाइल करने में नहीं मिला शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स छूट का फायदा, क्या बजट में मिलेगी राहत?

Uttarakhand Vidhansabha
कुछ समय पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक ट्रेडर उन्हें बता रहा था कि कैसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने वाले ब्रोकर्स से ज्यादा इनकम सरकार को हो रही है. वहीं आम आदमी को भी शेयर मार्केट में हुए कैपिटल गेन पर दो तरह से शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म टैक्स देना पड़ता है. अब हाल फिलहाल में इनकम टैक्स पोर्टल पर एक बड़ा अपडेट आया और कई टैक्सपेयर्स को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन को लेकर नोटिस आने लगे. चलिए समझते हैं क्या है ये पूरा मामला और क्या बजट में इससे राहत […]...
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: एक बग के चलते कैसे थम गई पूरी दुनिया, जानें पूरी कहानी

Uttarakhand Vidhansabha
ढाई दशक पहले आई फिल्म यशवंत में एक डायलॉग था एक मच्छर आदमी को… खैर मच्छर तो ऐसा नहीं कर सका लेकिन एक बग के चलते शुक्रवार को पूरी दुनिया थम गई. पश्चिम से पूरब तक, उत्तर से दक्षिण तक कोलाहल मच गया. हवाई अड्डे से लेकर अस्पतालों तक को इस झंझावात का सामना करना पड़ा. ऐसा पहली बार हुआ, जब दुनिया भर में विंडोज पर काम करने वाले सभी आईटी सिस्टम, कंप्यूटर और लैपटॉप पल में काम निपटाने वाले सॉफ्टवेयर बंद हो गए. एक दोषपूर्ण अपडेट के कारण 19 जुलाई को विश्व भर में विंडोज पर चलने वाले सिस्टम […]...
धर्म

सावन में शिवजी के इन 7 मंत्रों का करें जाप, हर काम में मिलेगी सफलता!

Uttarakhand Vidhansabha
भगवान शिव को देवों का देव महादेव कहा जाता है. भोलेनाथ की कृपा अगर किसी व्यक्ति को प्राप्त हो जाए, तो उसे जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. सावन का महीना शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सबसे सर्वोत्तम माना गया है. ऐसे में अगर आप भगवान शिव के प्रिय मास सावन में शिव मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं. इन मंत्रों के जाप से मानसिक और शारीरिक सुकून मिलता है और सभी मनोकामनाएं भी भोलेनाथ पूरा कर देते हैं. आइए जानते हैं भगवान शिव के इन मंत्रों के बारे […]...
उत्तराखण्ड

फिलिस्तीन पर सऊदी अरब ने इजराइल को दिया बड़ा झटका

Uttarakhand Vidhansabha
इजराइल और हमास के बीच छिड़ी युद्ध की चिंगारी पूरे गाजा में फैल गई है. जिसके चलते अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी हैं, कई घायल हैं और हजारों लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हैं. इजराइल और गाजा के बीच पिछले साल से छिड़े युद्ध के चलते सऊदी अरब, अमेरिका, कतर, मिस्र समेत कई देश युद्धविराम का समर्थन कर रहे हैं. अभी तक दोनों देशों के बीच युद्धविराम के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इजराइल के लगातार गाजा पर हो रहे हमलों के चलते शुक्रवार को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने एक आदेश […]...
लाइफ स्टाइल

सर्दी, गर्मी और बारिश! हर मौसम में चमकेगी त्वचा, खाना शुरू कर दें ये 4 फूड्स

Uttarakhand Vidhansabha
गर्मी, सर्दी या बारिश का मौसम- ज्यादातर लोगों को स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्किन हेल्दी रहे, इसके लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स की मानें को हेल्दी डाइट भी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए जरूरी हैं. नारायणा हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विजय सिंघल कहते हैं त्वचा से जुड़ी दिक्कतों से बचना चाहते हैं तो खानपान में एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड्स को शामिल करें. इससे न सिर्फ आप एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं से बचे रहेंगे बल्कि आपकी स्किन भी रेडिएंट बनेगी. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं […]...
राजस्थान

जैसलमेर की लड़की की शादी पर मचा ऐसा बवाल, थाने के बाहर हुई पत्थरबाजी…ये थी वजह

Uttarakhand Vidhansabha
राजस्थान के जैसलमेर में एक लड़की ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली थी. लेकिन अब इस शादी को लेकर बवाल मच गया है. राजपूत समाज की लड़की ने ब्राह्मण समाज के लड़के से शादी की है. इसका लड़की के घर वाले विरोध कर रहे हैं. 10 दिन पहले लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी. युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी. परिजन लगातार लड़की को ढू़ंढ़ रहे थे. इसी बीच युवती-युवक के साथ थाने पहुंची और पुलिस से प्रोटेक्शन मांगने लगी. उसने बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि वह अपने […]...
उत्तरप्रदेश

पांच बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फुर्र हुई लल्लू की बीवी, पीछे से हो गया ये कांड… हलक में अटकी मासूमों की जान

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला अपने पति और पांच मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई. पति को जब यह पता चला तो उसने गुस्से में पूरे घर को आग के हवाले कर दिया. ये भी नहीं सोचा कि घर के अंदर पांच मासूम बच्चे भी हैं. साथ में उसकी बूढ़ी मां भी है. जब पुलिस को लोगों ने इसकी सूचना दी तो उसने उन्हें कहा कि वो यहां न आएं. अब सब कुछ खत्म हो चुका है. पुलिस ने जैसे-तैसे करके आग को बुझाया और मासूमों का रेस्क्यू किया. मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल चौकी […]...
उत्तरप्रदेश

हमारी सेल पर कोई असर नहीं… ठेले पर नाम लिखने के बाद बोले खुर्शीद

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले पर अमल होने लगा है. खाने-पीने की दुकानों, ठेलों, होटल और ढाबों पर मालिक और संचालक अपनी नेम प्लेट लगा रहे हैं. कांवड़ मार्ग पर लगे इन प्रतिष्ठानों पर संचालकों और मालिकों के नाम लिखी प्लेट आपको दिख जाएंगी. सीएम के इस फैसले को लोग अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले में कांवड़ मार्ग पर नाम लिखी प्लेट के साथ फल और खाने-पीने के सामान के ठेले और दुकानें नजर आ रही हैं. सड़क किनारे ये ठेले लगे हैं तो उनके सामने से कांवड़िए गुजर रहे है. […]...
देश

पुलिस ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जमकर चले लाठी-डंडे

Uttarakhand Vidhansabha
झारखंड के रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सहायक पुलिसकर्मी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हुए थे. वह अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर जिला पुलिस में समायोजित करने की मांग कर रहे थे. जब वह मांग करते हुए सीएम आवास को घेरने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो कांके रोड के पीछे से वहां पहुंच गए. पुलिस और जवानों ने उन्हें वहां भी रोका, लेकिन वह नहीं माने. उसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. उनको इलाज के लिए […]...