22.2 C
Dehradun, IN
May 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में चलती कार में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, Video बनाकर रिश्तेदारों को भेजा

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 9वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां छात्रा के साथ पहले चलती कार में गैंगरप किया गया, फिर बदमाशों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया. हैवानों का इतनी हरकत से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने छात्रा को वीडियो को लेकर ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल करने की बात कहकर उसे दोबारा बुलाना चाहा. जब छात्रा नहीं आई तो आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपी यहां भी नहीं रुकी. हैवानों ने छात्रा के रिश्तेदारों को भी उसका अश्लील वीडियो भेज दिया. पीड़िता का अश्लील […]...
महाराष्ट्र

शरद पवार को इलेक्शन कमीशन से मिली बड़ी राहत, NCP-SP की शिकायत पर इस चुनाव चिह्न को किया फ्रीज

Uttarakhand Vidhansabha
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य चुनाव आयोग ने एनसीपी शरद पवार गुट को बड़ी राहत दी है. चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के चुनाव चिह्न ‘तुरही वादक’ को बरकरार रखा है, जबकि चुनाव आयोग ने ‘पिपानी’ और ‘तुतारी’ चुनाव चिह्नों को फ्रीज करने का फैसला किया है. शुक्रवार को एनसीपी (सपा) नेता जयंत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र को पढ़ा. राज्य चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी कर कहा कि 30 नवंबर, 2019 की अधिसूचना के परिशिष्ट 3 में क्रमांक 172 पर मुक्त प्रतीक ‘बिगुल’ (पिपानी) और क्रमांक 173 पर ‘तुतारी’ […]...
उत्तरप्रदेश

आपकी उम्मीदवारी खत्म क्यों न कर दी जाए? UPSC ने IAS पूजा खेडकर से पूछा

Uttarakhand Vidhansabha
यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने शुक्रवार को ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर के खिलाफ बड़े एक्शन लिए हैं. फर्जी पहचान पत्र के जरिए सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इसके साथ ही पूजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. ये उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और परीक्षाओं में शामिल होने से रोकने लगाने से जुड़ा है. इसमें आयोग ने पूछा है, आपकी उम्मीदवारी क्यों नहीं खत्म की जाए? आयोग ने अपने बयान में कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए चयनित पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के मामले में […]...
उत्तरप्रदेश

अमरनाथ यात्रा में घोड़े वाले-प्रसाद बनाने वाले मुसलमान फिर यूपी में ऐसा क्यों? ओवैसी के बड़े सवाल

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश में कांवड़ वाले रूट पर दुकानों-ढाबों और ठेलों के सामने नाम लिखने वाले फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है. अब इस मुद्दे पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सरकार के फैसले को संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि राज्य की योगी सरकार राज्य को धर्म के आधार पर बांट रही है. जहां बीजेपी को फायदा होता है वहां वो आस्था को भूल जाती है. कांवड़ यात्रा से तो नहीं हो रही है, यह सालों से चल रही है. सरकार की ओर से जानबूझकर मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है. […]...
उत्तरप्रदेश

25 साल से चला रहे थे संगम शुद्ध शाकाहारी भोजनालय, अब रख लिया ‘सलीम’

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से कांवड़ यात्रा के रूट पर मौजूद दुकानों के नामों को लेकर बड़ा विवाद छिड़ा है. अब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बड़े आदेश के बाद से रूट पर मौजूद दुकानों और ढाबों के नाम बदलने का काम शुरू हो गया है. आदेश के मुताबिक, अब दुकानदारों को अपने नाम का बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसी बीच कई दुकानदार ऐसे हैं जो काफी सालों से इन रास्तों पर ढाबों या दुकानों का संचालन कर रहे हैं, अब वह भी अपनी दुकानों और ढाबों का नाम बदल रहे हैं. दिल्ली-देहरादून हाइवे […]...
उत्तरप्रदेश

सावन में पहली बार करने जा रहे हैं कांवड़ यात्रा? जानें कैसे करें तैयारी और क्या हैं नियम

Uttarakhand Vidhansabha
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन साल का पांचवां महीना होता है. इस सावन का महीना 22 जुलाई 2024 से शुरू होने वाला है. इस बार सावन की शुरुआत सोमवार के दिन से होने जा रही है, जिससे इस माह का महत्व और भी बढ़ जाता है. सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय माना जाता है. शिव पुराण में भी सावन मास की महिमा का वर्णन मिलता है. यह महीना देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना गया है. सावन माह के शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो जाती है, जिसके दौरान उत्सव […]...
मध्यप्रदेश

कालाकुंड के नजारे देखने हो जाइये तैयार, 20 जुलाई से शुरू होगी हेरिटेज ट्रेन… आज से बुकिंग भी चालू

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। एक बार फिर सुहानी वादियों की सैर करने के लिए तैयार हो जाइए। यह मौका 20 जुलाई से मिलने जा रहा है। रतलाम मंडल पांच महीने बाद दोबारा हेरिटेज ट्रेन का संचालन पातालपानी रेलवे स्टेशन से करने जा रहा है। लेकिन यहां तक जाने के लिए फिलहाल पर्यटकों को सड़क मार्ग से होकर ही जाना होगा। पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को लेकर पर्यटकों में अलग ही क्रेज है। शनिवार से शुरू हो रही ट्रेन के लिए बुकिंग शूरू हो गई है। इधर रेलवे ने ट्रेन संचालन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। दो दिन पहले हेरिटेज ट्रेन का ट्रायल […]...
मध्यप्रदेश

प्रॉपर्टी कारोबारी को पड़ोसी रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, बच्‍चों को लेकर हुआ था विवाद

Uttarakhand Vidhansabha
उज्‍जैन। शहर में देर रात एक प्रॉपर्टी कारोबारी को विवाद के बाद गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार घटना रात दो बजे की है। प्रॉपटी कारोबारी प्रकाश यादव को उनके पड़ोसी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली प्रकाश यादव के सीने में लगी है। सुरेंद्र रिटायर्ड फौजी हैं। मामला शहर के नागझ‍िरी क्षेत्र के हामुखेड़ी का है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद रिटायर्ड फौजी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्‍चों को खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद यादव के […]...
मध्यप्रदेश

स्कूल की राह भी नहीं आसान, 500 मीटर के कीचड़ भरे रास्ते से जाते हैं बच्चे

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। आजादी का अमृतकाल बीत जाने के बाद भी नौनिहालों को स्कूल तक का सफर 500 मीटर के दलदली रास्ते को पार करके जाना पड़े तो सरकारी सिस्टम पर यकीनन गुस्सा आता है, लेकिन उससे भी ज्यादा तरस उन बच्चों पर आता है, जो रोजाना डरते-सहमते हुए इस दलदल में पैर जमाते हुए स्कूल तक पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में कीचड़ में तब्दील एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार स्कूल चले अभियान के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं पाड़ल्यामाता गांव के बीचो-बीच से आदर्श नगर कॉलोनी का कच्चा रास्ता जाता है, जो बारिश के मौसम में कीचड़ […]...
मध्यप्रदेश

मोहर्रम के जुलूस में हनुमान चालीसा का पाठ, उज्जैन के उन्हेल में दिखी एकता की मिसाल

Uttarakhand Vidhansabha
उन्हेल। उज्जैन जिले के उन्हेल में मोहर्रम के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिली। कचहरी चौक पर नगर परिषद द्वारा उस्तादों के स्वागत समारोह के दौरान बैंड की धुन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान सभी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उज्जैन के पास उन्हेल में मोहर्रम के जुलूस का एक वीडियो सामने आया है। इस गंगा जमुनी तहजीब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार सुबह मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। कचहरी चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान […]...