19.2 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

मनचलों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, जांघ पर लिखे 3 लोगों के नाम

Uttarakhand Vidhansabha
पन्ना: पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत 28 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका की जांघ में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं, वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सिमरिया चौराहे पर लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने की वजह से महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मांग है कि उक्त लोगों की नामजद […]...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बहन-भाई और भांजे की दर्दनाक मौत..

Uttarakhand Vidhansabha
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सिकरौदा तिराहा पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक 20 मीटर तक हाइवे पर बाइक को घसीटता हुआ ले गया बाइक सवार भाई – बहन और डेढ़ साल के भांजे की दर्दनाक मौत हो गई है। 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन को घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और […]...
देश

कांग्रेस से एक और मुद्दा हथियाने की तैयारी में बीजेपी, ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने की इनसाइड स्टोरी

Uttarakhand Vidhansabha
आपातकाल की बरसी पर अमित शाह की संविधान हत्या दिवस मनाने की घोषणा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इसे सुर्खियां बटोरने वाला फैसला बताया है. कांग्रेस के आरोप से इतर लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से बीजेपी आपातकाल के मुद्दे को उठा रही है, उससे अलग ही समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी संविधान हत्या दिवस के जरिए कांग्रेस से संविधान का मुद्दा हथियाना चाहती है. हालिया लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे ने कांग्रेस की सीट बढ़ाने में बड़ी मदद की थी. […]...
उत्तरप्रदेश

पुलिस की वर्दी और दरोगा वाला रौब… बिहार की महिला गोरखपुर में कर रही थी ये काम, अरेस्ट

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला खाकी वर्दी पहन और स्टार लगाकर नकली दरोगा बन गई. उसने अपना रौब दिखाना शुरू कर दिया. चौराहे-तिराहे पर लोगों से वसूली करना, अतिक्रमण करने वालों को धमकाना और उनसे पैसे ऐंठना उसका पेशा बन गया. लोगों को शक हुआ तो सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने उसे चौराहे पर वसूली करते देखा तो नकली महिला दरोगा असली पुलिस को देख भागने लगी. पुलिस ने नकली महिला दरोगा और उसकी एक साथी को गिरफ्तार किया है. मामला जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है. गिरफ्तार नकली महिला दरोगा ने पुलिस को अपना […]...
मनोरंजन

अक्षय कुमार को हुआ कोरोना, राधिका-अनंत अंबानी की शादी में नहीं होंगे शामिल

Uttarakhand Vidhansabha
 बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरे 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्टर ने खूब बढ़-चढ़ कर अपनी फिल्म का प्रचार किया. लेकिन अफसोस की अब वे फिल्म के प्रमोशन्स के अंतिम चरण का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. साथ ही वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगे. वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और एक्टर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. अनंत अंबानी खुद अक्षय के घर उन्हें अपनी शादी में इनवाइट करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन अब अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आने […]...
उत्तरप्रदेश

अमेठी में गुंडागर्दी! मामूली सी बात पर बवाल, पूर्व सैनिक को बीच सड़क पीटा

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के अमेठी में दबंगों की दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दबंगों ने पूर्व सैनिक को जूतों से बुरी तरह पीट दिया. जब पीड़ित ने मामले की शिकायत करने चाही तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी डे डाली. वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. मामला अमेठी के मुंशीगंज थाने के बगल में बने पेट्रोल पंप का है. यहां पर देर शाम से घात लगाए दबंगों ने एक पूर्व सैनिक को जमकर […]...
देश

हर साल 25 जून को मनाया जाएगा ‘संविधान हत्या दिवस’, X पर गृहमंत्री अमित शाह का पोस्ट

Uttarakhand Vidhansabha
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि देश में 25 जून को हर साल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस. 25 जून को ही 1975 में आपातकाल लागू हुआ था. केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है. खुद केंद्रीय मंत्री ने अधिसूचना की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश पर आपातकाल लागू करके हमारे लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था. लाखों लोगों […]...
महाराष्ट्र

नखरेबाजी बनी आफत! खतरे में IAS पूजा खेडकर की नौकरी, हो सकती हैं बर्खास्त

Uttarakhand Vidhansabha
महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की नौकरी खतरे में है. उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है. ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा पर फर्जी तरीके से नौकरी लेने और अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. इसके अलावा उनके खिलाफ तथ्यों को छुपाने और गलतबयानी का भी आरोप है. अगर ये सारे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है. केंद्र सरकार ने पूजा से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है. डीओपीटी के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने जांच शुरू कर दी है. दो हफ्ते में जांच […]...
देश

स्मृति ईरानी के खिलाफ न करें अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, राहुल गांधी ने की ये अपील

Uttarakhand Vidhansabha
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने सभी से अपील की है कि बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हार जीत एक जीवन का हिस्सा है और ये लगा रहता है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी जी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें. उन्होंने आगे कहा कि लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं. दरअसल, […]...
देश

पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की बढ़ी मुश्किलें, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Uttarakhand Vidhansabha
आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं. उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है. इस केस में दो आईपीएस अधिकारियों का भी नाम है. पुलिस ने ये कार्रवाई टीडीपी (तेलुगू देशम पार्टी) के एक विधायक की शिकायत पर दर्ज किया है. इसमें पूर्व सीएम, दो आईपीएएस अधिकारियों के साथ हीदो रिटायर्ड अधिकारी भी आरोपी हैं. उंडी विधानसभा सीट से विधायक के. रघुराम कृष्ण राजू ने शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि पूर्व सीएम और अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची. इसमेंवरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार और सीतारमणजनेयुलु, पुलिस […]...