23.7 C
Dehradun, IN
August 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
उत्तरप्रदेश

एक झपकी और उजड़ गए कई परिवार, 18 मौतों के बाद मची चीख-पुकार; उन्नाव बस हादसे की इनसाइड स्टोरी

Uttarakhand Vidhansabha
सीतामढ़ी से चल कर बुधवार की अल सुबह दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में सवार तीन परिवार उजड़ गए. दो परिवार तो पूरी तरह से खत्म हो गए हैं. इनमें एक परिवार बिहार के शिवहर जिले में हिरागा निवासी लाल बाबू दास का है. वहीं दूसरा परिवार मुलहारी जिले में शिवोली के रहने वाले मो. शफीक का परिवार है. इन दोनों ही परिवारों के चार चार लोग इस हादसे में मारे गए हैं. इसी प्रकार दिल्ली में रहने वाली शबाना और उनकी बेटी नगमा की मौत हुई है. यह हादसा मंगलवार-बुधवार की भोर में करीब साढ़े 4 बजे हुआ […]...
उत्तरप्रदेश

हाथरस कांडः भोले बाबा को क्लीन चिट देने का प्रयास… मायावती ने SIT रिपोर्ट पर उठाए सवाल

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 2 जुलाई को हाथरस में हुई भगदड़ के लिए ‘सत्संग’ आयोजकों को दोषी ठहराया, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि रिपोर्ट में भोले बाबा यानी सूरजपाल जाटव का नाम शामिल नहीं है. इस बीच एसआईटी की रिपोर्ट पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सवाल खड़े कर दिए हैं और उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है. साथ ही साथ कहा है बाबा की भूमिका को लेकर सरकार की चुप्पी से चिंता का कारण है. बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी के […]...
देश

CBI का होता है दुरुपयोग… केंद्र के खिलाफ पश्चिम बंगाल की याचिका, SC में होगी सुनवाई

Uttarakhand Vidhansabha
सीबीआई के कथित दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दायर पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई योग्य माना है. वहीं, केंद्र सरकार की दलील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इस मामले पर जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने फैसला सुनाया है. पश्चिम बंगाल सरकार का आरोप है कि राज्य के अधीन आने वाले मामलों में एक तरफा रूप से सीबीआई को भेजकर केंद्र सरकार हस्तक्षेप करती है. बंगाल सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत केंद्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट […]...
देश

जम्मू के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों के घेरे में 3 दहशतगर्द

Uttarakhand Vidhansabha
जम्मू रीजन के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सुरक्षाबलों को जिले के गोली-गादी जंगल में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया. इस दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि 3 आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं. डोडा के साथ ही कठुआ में भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है. सोमवार को हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों की टीम आतंकवादियों की तलाश […]...
उत्तरप्रदेश

भोले बाबा के बाद बोतल बाबा… पानी पर फूंक मारकर ठीक कर देता है कैंसर!

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के बाद 121 परिवारों में मातम खत्म ही नहीं हो पाया है कि इसी तरह के अंधविश्वास वाले दरबार कानपुर में भी देखने को मिल रहे हैं. लोगों के अंध विश्वास के चलते ढोंगियों की दुकानें खूब फल-फूल रही हैं. लोगों के बीच ढोगीं बाबाओं के प्रति अंध विश्वास बढ़ता जा रहा है और इसी के चलते लोग हाथरस की तरह हादसों के शिकार हो जाते हैं. कानपुर देहात के एक गांव में भी एक बाबा ने अपना मायाजाल भोले-भाले गांव के लोगों के बीच बिछा रखा है. कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के बील्हापुर […]...
उत्तराखण्डदुनिया

युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं, बातचीत ही रास्ता… पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोले PM मोदी

Uttarakhand Vidhansabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय (PM Modi Putin Bilateral Meeting) बैठक हुई है. बैठक में पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया है. पीएम ने कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा है. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने मॉस्को पर हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि हम उस दर्द को समझते हैं. भारत 40 साल से आतंकवाद को झेल रहा है. दूसरी ओर पुतिन ने कहा पीएम मोदी यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि रूस के साथ भारत का दशकों […]...
महाराष्ट्र

आखिर गिरफ्तार हो गया शिवसेना नेता का बेटा मिहिर शाह, कार के बोनट पर महिला को घसीटा था

Uttarakhand Vidhansabha
मुंबई के वर्ली हिट एंड रन मामले में फरार चल रहे आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मिहिर शाह को ठाणे के शाहपुर से गिरफ्तार कर वर्ली पुलिस स्टेशन लाया गया. पुलिस ने इस मामले में 12 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. मिहिर शाह ही वो शख्स है, जिसकी गाड़ी से एक्सीडेंट होने के बाद एक महिला की जान चली गई थी. मिहिर तभी से फरार चल रहा था. मुंबई पुलिस ने मिहिर की गिरफ्तार के लिए छह टीमें लगाई थीं. साथ ही देश से भागने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी […]...
उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ हाइवे पर टूट कर गिरा पहाड़, सड़क बंद… फंस गई चुनाव टीम और श्रद्धालु

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तराखंड में मानसूनी बारिश आफत बनती जा रही है. भारी बारिश से पहाड़ कमजोर होने लगे हैं. पहाड़ी का एक टुकड़ा गिरने से जोशीमठ के निकट बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गिरा. गनीमत रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई. नेशनल हाइवे पर मलबा गिरने से दोनों ओर का आवागमन थम गया. प्रशासन ने सड़क पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने का काम शुरू करा दिया है. राज्य में जारी बारिश से कई गांव की सड़को से लेकर राज्य मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो रहे हैं. पहाड़ों पर भूस्खलन के साथ लोगों को जाम […]...
देश

केंद्रीय मंत्री ने जारी किए बीफ पास! महुआ मोइत्रा का दावा, शांतनु ठाकुर पर लगाया आरोप

Uttarakhand Vidhansabha
पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शांतनु ठाकुर की ओर से जारी किए गए एक पास, जिसमें BSF से कहा गया था कि पासधारक को बीफ ले जाने की इजाजत दी जाए. इसी पास ने बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है. महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में दावा किया था कि BJP के मंत्री शांतनु ठाकुर अपने ऑफिशियल लेटर हेड से स्मग्लर्स को बांग्लादेश बीफ ले जानी की इजाजत दे रहे हैं. उनके इन आरोपों को शांतनु ठाकुर खारिज […]...
उत्तरप्रदेश

हरदोई: बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, झोपड़ी पर जा पलटी… चार लोगों की मौत

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिले के बिलग्राम-माधौगंज मार्ग पर अनियंत्रित तेज रफ्तार बस झोपड़ी पर जा पलटी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं. हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है. झोपड़ी पर गिरी बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया. हादसे की जानकारी पर डीएम, एसएसपी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. मृतक आपस में रिश्तेदार हैं, वह सभी […]...