24.9 C
Dehradun, IN
May 7, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
देश

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Uttarakhand Vidhansabha
भगवान जगन्नाथ की यात्रा 7 जुलाई को शुरू हो चुकी है. जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आरंभ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएं, हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे.’ पीएम मोदी ने आषाढ़ी बीज के शुभ मौके पर सभी को, खासतौर पर दुनिया भर में रहने वाले कच्छी समुदाय के लोगों को बधाई दी. दरअसल, आषाढ़ी बीज हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ महीने […]...
बिहार

कोई 9-9 बच्चे पैदा करता है… RJD के परिवारवाद पर सीएम नीतीश का हमला

Uttarakhand Vidhansabha
बिहार की एकमात्र सीट रुपौली में विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं. 10 जुलाई को वोटिंग की जाएगी. दरअसल, यहां से बीमा भारती विधायक थी लेकिन उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पार्टी का साथ छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ज्वाइन कर ली और पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पप्पू यादव से हार गई. जिसके बाद अब रुपौली में फिर से चुनाव हो रहे हैं. जिसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल के लिए वोट मांगने रुपौली पहुंचे. रुपौली के स्कूल के मैदान में उन्होंने सभा को संबोधित किया. वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय […]...
महाराष्ट्र

मुंबई में पोर्शे जैसा कांड! BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा, महिला की मौत

Uttarakhand Vidhansabha
मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है. वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक पर जा रहे मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में मछुआरा तो गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. कार में शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला […]...
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में अपना दल एस के नेता की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना

Uttarakhand Vidhansabha
प्रयागराज के सोरांव में बदमाशों ने अपना दल एस के नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह वारदात रविवार सुबह की है. पुलिस इस घटना के संबंध में एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे अरेस्ट कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि इस वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है. जानकारी के मुताबिकइंद्रजीत पटेल केंद्रीय मंत्री […]...
मध्यप्रदेश

‘सुनाई देती हैं आवाजें…जेल में बंद तांत्रिक भूतों से करवा रहा परेशान’, FIR दर्ज करवाने थाने पहुंची महिला

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला थाने पहुंची और भूत-भूतनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात करने लगी. यह बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. इस दौरान महिला ने जेल में बंद एक तांत्रिक पर परेशान करने का आरोप लगाया है. यह मामला जबलपुर के संजीवनी नगर पुलिस थाने का है. यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद “बाप दादा” नाम का तांत्रिक उसे भूत-भूतनी से परेशान करवा रहा है. पुलिस ने महिला को समझाने के बाद आवेदन लिखने के लिए बोला, साथ […]...
देश

अहंकार-अपमान, अतिआत्मविश्वास…खराब प्रदर्शन पर BJP नेताओं ने बताई ‘मन की बात’

Uttarakhand Vidhansabha
जब भी कोई सांसद के पास जाता था वे बैठने तक को नहीं कहते थे. जब जाओ कहते थे हमको नहीं मोदी जो को वोट दिए हो. एक सांसद हैं उन्होंने अपना फोन नहीं उठाने की कसम खाई थी. गांव में एक सांसद का विरोध हुआ तो बोले हमें तुम लोगों का वोट नहीं चाहिए. पिछली बार ढाई लाख से जीते थे. इस बार 2 लाख से जीत जाएंगे. ये सभी नेता इस बार चुनाव हार गए. दिल्ली से भेजे गए बीएल संतोष के सामने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने ऐसे कई किस्से सुनाए. लोकसभा चुनाव में बीजेपी […]...
उत्तरप्रदेश

हाथरस हादसे पर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, क्या मांग की?

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई. घटना पर जमकर सियासत भी हो रही है. सूबे की बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. उन्होंने सीएम योगी से मुआवजे की राशि को बढ़ाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है. राहुल गांधी का पत्र 2 पन्नों का है. उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार ने जो मुआवजे की राशि तय की है वो अपर्याप्त है. मुआवजे […]...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के अमरावती जेल में धमाके, बैरक नंबर 6 और 7 के पास फेंका गया था विस्फोटक, कैदियों में मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मध्यवर्ती जेल के अंदर बम धमाका हुआ है. यह घटना शनिवार की रात तकरीबन 8:30 की है. धमाके की आवाज से पूरे जेल परिसर में दहशत की स्थिति है. यह धमाका जेल के बैरक नंबर सात और छह के बीच हुआ. गनीमत रही कि इस धमाके की वजह से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह धमाका किसी छोटे और देसी बम से किया गया है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि किसने और क्यों यह धमाके किए हैं. जेल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर […]...
देश

बारिश का कहर…हिमाचल से लेकर असम तक बाढ़ से त्राहिमाम! UP में 13 की मौत, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी

Uttarakhand Vidhansabha
पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है. यहां की नदियां उफान पर हैं, जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हालात यहां तक आ गए हैं कि राज्य के 30 जिलों में करीब 24.5 लाख लोग इस बाढ़ की चपेट में हैं. इधर, उत्तर प्रदेश में शनिवार की शाम 6:30 बजे तक 24 घंटे में बारिश की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई. इसी प्रकार जम्मू में पूरी रात हुई भारी बारिश की वजह एक 30 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई है. हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टेलीफोन पर […]...
देश

सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, 1 की मौत , NDRF की टीम मौके पर

Uttarakhand Vidhansabha
गुजरात के सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मलबे से 3 लोगों को बाहर निकाला गया है. इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू कार्य जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के उपायुक्त, एसपी समेत जिले के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. […]...