20.2 C
Dehradun, IN
May 7, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री, निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पश्चिम क्षेत्र में मौजूद शासकीय जिला अस्पताल को तोड़कर नया और आधुनिक रूप देने का काम पिछले कई वर्षों से जारी है। लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस अस्पताल का काम काफी धीमी गति से चलने के साथ ही तय समय सीमा को भी पार कर चुका है। शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन अस्पताल भवन के काम और इसकी गुणवत्ता को देखा। मंत्री शुक्ला ने अधिकारियों और काम कर रहे ठेकदारों के साथ काफी समय तक बैठक […]...
मध्यप्रदेश

हीरे बेचने की फिराक में घूम रहे थे तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Uttarakhand Vidhansabha
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में साइबर क्राइम की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। जहां हीरों की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हीरों को खपाने की फिराक में घूम रहे रहे थे जिन्हें साइबर टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 नग हीरे पकड़े गए हैं जिनकी कीमत 1 लाख 30 हजार आंकी गई है। नए कानून के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली […]...
मध्यप्रदेश

थाने के सामने सरेआम पिटाई…पार्टी के पैसे न देने पर युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Uttarakhand Vidhansabha
छतरपुर: छतरपुर जिले के लवकुशनगर में थाने के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला आमने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब लवकुशनगर थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। थाने के सामने लात-घूसों और चप्पल से मारपीट छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने के सामने एक 35 वर्षीय युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियो ने पीड़ित को जमकर लात-घूसे मारे और चप्पलों से भी पिटाई की।बताया गया है […]...
मध्यप्रदेश

बेटे से झगड़े के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम, मां को तड़फते देख बेटे ने भी पी हेयर डाई, मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Uttarakhand Vidhansabha
पन्ना : पन्ना जिले के धरमपुर थाना एवं खोरा चैकी अंतर्गत ग्राम दानी का पुरवा में मामूली विवाद के चलते मां-बेटे ने हेयर डाई पी लिया। जिसमें महिला की मौत हो गई है और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हेयर डाई पीने की घटना के बाद दोनों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर हालत मे पुत्र को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है। बताया गया है कि मां सुशीला लोध पति विष्णु लोध (55) निवासी दानी का पुरवा अपने घर पर थी तभी उसका […]...
मध्यप्रदेश

करंट की चपेट में आया युवक, देखिए कैसे दोस्तों ने जान पर खेलकर बचाया

Uttarakhand Vidhansabha
देवास: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सीलन की वजह से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कई बार जरा सी सूझबूझ से कीमती जान बच जाती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मध्य प्रदेश के देवास में जहां एक दो युवकों की अक्ल और सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई। दरअसल देवास के सोनकच्छ नगर में रेशम केंद्र के ऑफिस की बाउंड्री वॉल में लगी लोहे की तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में सत्यम नाम का युवक आ गया। वह करंट लगने की वजह से तड़फ रहा था तभी […]...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के 77 जलाशयों की होगी जियो टैगिंग, मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल : प्रदेश के जलाशयों की जियो टैगिंग की जाएगी। इस कार्य को सितंबर, 2024 तक पूरा करना होगा। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 52 जिलों में कुल 240 जलाशय हैं जिनमें से 163 की ऑनलाइन जियो टैगिंग हो गई है और 77 की होनी है। इस कार्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने सभी मैदानी कार्यपालन यंत्रियों को निर्देश जारी किए हैं। लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन मानिटरिंग जियो टैगिंग के बाद जलाशयों को मंत्रालय में बने सिचुएशन सेंटर से जोड़ा जाएगा और इनकी ऑनलाइन मानिटरिंग भी की जा सकेगी। इसके लिए जलाशयों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। […]...
मध्यप्रदेश

गुना में पुलिस चौकी पर भीड़ का हमला, छुड़ा ले गए दो साथी, पुलिसकर्मियों ने खुद को कमरे में किया बंद

Uttarakhand Vidhansabha
गुना : मधुसूदनगढ़ थानाक्षेत्र की उकावद पुलिस चौकी पर बीती रात करीब 9.30 बजे भील समाज के 40 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। भीड़ ने करीब 15 मिनट तक जमकर उत्पात मचाया। लाठियों से सीसीटीवी कैमरे और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। भीड़ यहीं नहीं रुकी, चौकी के कमरों में रखे कुर्सी-टेबल तक तोड़ दिए। एक मामले के शिकायतकर्ता चार लोगों को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही भीड़ अपने दो साथियों को भी छुड़ा कर ले गई। इधर, चौकी में मौजूद एक एएसआइ और आरक्षक ने कमरे में छिपकर अपनी […]...
मध्यप्रदेश

प्रतिबंधित मोरटक्का पुल पर वाहनों से वसूले जा रहे थे दो से ढाई हजार रुपए, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Uttarakhand Vidhansabha
खंडवा। इंदौर-एदलाबाद हाईवे पर मोरटक्का स्थित नर्मदा पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध की आड़ में अवैध वसूली के आरोप में मोरटक्का चौकी प्रभारी और एक आरक्षक को एसपी मनोज कुमार राय ने निलंबित कर दिया है। लोड ट्रकों से वसूले जा रहे थे दो से ढाई हजार पुराने हो चुके मोरटक्का पुल […]...
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी ने बढ़ते कर्ज और बजट का उपयोग नहीं करने पर सरकार को घेरा

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बजट में किए गए प्रविधानों को नाकाफी बताते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि किसान कर्जमाफी में सिर्फ तीन हजार रुपये का प्रविधान किया है। कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। लगभग 13 लाख किसानों की कर्जमाफी बाकी थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बजट में कटौती पटवारी ने कहा, वर्ष 2022-23 में किसानों के लिए 74 हजार 496 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, पर 2024-25 में इसमें 66 हजार 605 करोड़ रुपये का प्रविधान ही किया है। भावांतर फ्लेट रेट योजना में सिर्फ एक […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर के आश्रम में 6 बच्चों की मौत पर बोले डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला- “मुझे इसकी जानकारी नहीं, पता करके बात करुंगा”

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला शनिवार को इंदौर पहुंचे। मीडिया ने जब उसने शहर के आश्रम में 6 बच्चों की मौत को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि “मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। पता करके बात करुंगा।” डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के पास चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा भी है। इंदौर में उनके कार्यक्रम में एमवाय अस्पताल का निरीक्षण भी शामिल है। ऐसे में उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया है। आश्रम में जो बच्चे बीमार हुए थे, उनका चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल डिप्टी […]...