32.2 C
Dehradun, IN
May 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

इंदौर की आबोहवा सुधारने के लिए होंगे हर संभव प्रयास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की बैठक..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जिले में 51 लाख पौधे रोपने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हर दिन बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मंत्री विजयवर्गीय ने रेसीडेंसी कोठी में जिले के सभी विभागों के आला अधिकारियों की बैठक ली और अभियान को सार्थक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने मीडिया से भी चर्चा की। मंत्री विजयवर्गीय ने इस पुनीत कार्य में शहर के लोगों से भी अपील की है, कि एक – एक परिवार मिलकर दस – दस पौधे अवश्य लगाएं। इसके अलावा मंत्री कैलाश […]...
मध्यप्रदेश

उज्जैन पुलिस ने सटोरियों से करोड़ों का सट्टा पकड़ा ,नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 14 करोड़ 58 लाख रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों के पास से नोट गिनने की मशीन भी मिली है और विदेशी नोट भी जब्त किए गए हैं, बताया जा रहा है कि यहां ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ अमेरिका में चल रहे T 20 वर्ल्ड कप के मैच पर भी सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस को 7 किलो चांदी और 17 देश की विदेशी मुद्रा भी मिली है। पुलिस रात भर गिनती रही नोट, सुबह मंगाई मशीन पुलिस रात भर नोट गिनती रही और शुक्रवार को नोट […]...
मध्यप्रदेश

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन

Uttarakhand Vidhansabha
मुरैना में बदमाशों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे 552 पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई हो। घटना शुक्रवार की कैलारस कस्बे की है। यहां पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के देवकक्ष गांव में चार से पांच बदमाशों ने एक युवक से बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। […]...
मध्यप्रदेश

सेना के जवान की शर्मनाक करतूत, ट्रेन की सीट पर की पेशाब, महिला पर गिरी

Uttarakhand Vidhansabha
सेना के जवान की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां  हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में नशे में धुत जवान ने सोते समय सीट पर ही पेशाब कर दिया, जो सीट के नीचे बैठी महिला यात्री पर जा गिरी। जवान की इस हरकत के बाद महिला ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत की। इसके बाद कंट्रोल की सूचना पर ग्वालियर और झांसी में आरपीएफ के जवानों ने अंटेड किया, लेकिन जवान पर कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी के मुताबिक,  गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला यात्री बी-9 कोच के सीट नंबर 23 में […]...
मध्यप्रदेश

कर्मचारी चयन मंडल परीक्षा: हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण की याचिका की खारीज, OBC अभ्यार्थियों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है। जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 13 प्रतिशत अभ्यार्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन मंडल आयोग के द्वारा समूह-3, उपयंत्री, मान चित्रकार, समयपाल, एवं समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा 2022 में आयोजित की गई थी। चयन परीक्षा का परीक्षा परिणाम कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देते हुए घोषित किया गया था। घोषित परीक्षा परिणाम में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर माननीय […]...
मध्यप्रदेश

गर्मी का कहर : चलती कार में अचानक लगी आग, दो सगे भाईयों में भागकर बचाई जान

Uttarakhand Vidhansabha
गर्मी में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र में भी चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट और तेज गर्मी की वजह से कार में आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रुप धारण कर लिया। कार सवार लोगों ने जैसे कैसे भागकर अपनी जान बचाई। घटना पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जसवंतपुरा ग्राम पंचायत की तमगढ ग्राम के कुछ आगे कूंड़न मार्ग की है। जहां जिला पंचायत सदस्य मुन्ना राजा तमगढ़ के छोटे भाई छोटे राजा […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर में रेव पार्टी कराने वाली महिला गिरफ्तार, रेस्टोरेंट और होटलों में रखती थी संपर्क..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित रालामंडल के रिवेरा फार्म हाउस पर कुछ दिन पूर्व में रेव पार्टी आयोजित की गई थी, जहां शराब और कई तरह का नशा युवक युवतियों को परोसा जा रहा था। पुलिस के द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के बाद पार्टी में नशा कर रहे युवक युवतियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को फरार चल रही कशिश बाधवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रालामंडल के रिवेरा फार्म हाउस में हुई रेव पार्टी में पुलिस की दबिश के बाद से फरार चल रहे तीन […]...
मध्यप्रदेश

देवास में शराब पकड़ने गए पुलिस दल पर कंजरों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के देवास जिले के पीपलरावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुमारिया बनवीर के पास पुलिस अवैध शराब पकड़ने गई थी। इस दौरान डेरे में रहने वाले लोगों ने पथराव और हमला कर दिया, यह हमला तब हुआ जब अवैध शराब के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, और इसी बीच दूसरे आरोपी ने भागकर डेरे में सूचना कर दी। जिससे डेरे से आए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी भी फरार हो गया। घायल हुए 2 पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए शाजापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया,और मामले […]...
देश

इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सहयोगी दल ने लोकसभा चुनाव के बाद किया किनारा

Uttarakhand Vidhansabha
मुंबई। लोकसभा चुनाव होने के बाद अब यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की नजर अब विधानसभा चुनाव पर है। ऐसे में अब वो किसी भी गठबंधन के हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। तो वहीं उनके भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीट में से 225-250 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें। जानकारी अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी अकेले ही विधानसभा चुनाव में अपने महारथी उतारेगी। 200 से 250 सीट पर लड़ेगे चुनाव! मनसे नेता बाला नंदगावकर […]...
मनोरंजन

फिर मुश्किल में पड़े शिल्पा-राज कुंद्रा, धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश, जानें क्या है माजरा..?

Uttarakhand Vidhansabha
 मुंबई। बॉलीवुड की सुपर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर आरोपों में घिरते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों अपने आरोपों को लेकर काफी सुर्खियों में भी चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई सत्र न्यायालय ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस को ऋद्धि सिद्धि बुलियन्स के सर्राफा व्यापारी पृथ्वीराज कोठारी द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रिद्धि सिद्धि बुलियंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पृथ्वीराज सरमल कोठारी को मार्च […]...