महाराष्ट्र: नागपुर की बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल
नागपुर शहर में एक विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को अचानक ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के दौरान कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में से कम से कम 4-5 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. विस्फोट की सूचना के बाद कई दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे हैं और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. नागपुर के धमाना इलाके में स्थित चामुंडी बारूद कंपनी में करीब डेढ़ बजे यह […]...
