‘तोहार पतली कमर…’, Delhi Metro में भोजपुरी सॉन्ग पर लड़कियों ने लगाए ठुमके, पब्लिक बोली- ‘स्टेशन पर फोटो लगवाओ, तब सुधरेंगे’
दिल्ली मेट्रो में रीलबाजों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अधिकारियों की तमाम चेतावनियों के बावजूद चलती मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है. अब भोजपुरी गाने पर ठुमके लगातीं दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे कुछ लोग मनोरंजक मान रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुचित और मेट्रो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए घोर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो को यातायात के साधन के रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इस तरह की गतिविधियां मेट्रो के अनुशासन और दूसरों के आराम में […]...
