ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से भागे पांच बाल अपचारी, सुरक्षा पर उठे सवाल
ग्वालियर। ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर एक बार बाल अपचारी चकमा देकर फरार हो गए हैं। एक दो नहीं बल्कि पांच बाल अपचारी शुक्रवार अलसुबह मौका पाकर संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। इनमें चार के ऊपर तो चोरी के आरोप हैं लेकिन एक हत्या जैसे गंभीर मामले का आरोपित भी शामिल है। इस बात का पता तब हुआ जब सुबह के समय संप्रेक्षण गृह के अन्य बाल अपचारी बाथरूम जाने के लिए निकले और उन्होंने वहां पर टूटी हुई ग्रिल देखी । उन्होंने इस बारे में वहां के प्रभारी को सूचित किया । जब छानबीन की गई तो मालूम चला कि […]...
