दोबारा बजा ही न सकें इसलिए बाइक से साइलेंसर निकलवाकर चलवा दिया रोलर
खंडवा। बाइक से कंपनी का साइलेंसर निकाल कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस अब तक समझाइश देते आ रही थी, लेकिन इसका कोई असर शरारती तत्वों पर देखने को नहीं मिल रहा था। वाहनों में लगे कानफोड़ू साइलेंसरों ने शहरवासी परेशान हो गए। तंग गलियों में तेज आवाजों वाले साइलेंसरों ने लोगों की रातों की नींद में भी खलल डाला। इसलिए वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी की तर्ज पर सख्ती से कार्रवाई की। पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जिन्होंने वाहनों के साइलेंसरों से […]...
