Category : मध्यप्रदेश
मर्सीहोम में पावर कट का टार्चर झेल रहे मानसिक दिव्यांग
ग्वालियर: मर्सीहोम चिकित्सालय में इलाजरत मानसिक दिव्यांग हर रोज होने वाले पावर कट का टार्चर झेलने को मजबूर हैं। दिन हो या रात बिजली के लंबे कट लगने से यहां दाखिल मानसिक दिव्यांग बच्चों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। मर्सीहोम प्रबंधन बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बिजली वितरण कंपनी के जिम्मेदारों के साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन बिजली व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से मर्सीहोम चिकित्सालय की बिजली लाइन जुड़ी होने के चलते हर रोज पावर कट का सामना न केवल […]...
फरीदाबाद से भटके 76 वर्षीय बुजुर्ग स्वर्ग सदन में मिले
ग्वालियर। नई सड़क स्थित बावन पायगा में पांच दिन पूर्व 76 वर्ष के बुजुर्ग अचेतवास्था की हालत में मिले थे। वृद्ध की स्मरण शक्ति कमजोर होने के कारण नाम व घर का पता नहीं बता पा रहे थे। बांके बिहारी जोशी ने क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से वृद्ध को स्वर्ग सदन पहुंचाया। स्वजन से बिछड़ने के बाद वृद्ध का बुरा हाल था। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया। फरीदाबाद से पत्नी व बेटा उन्हें तलाशते हुए शनिवार को स्वर्ग सदन पहुंच गए। स्वजन से मिलकर बुजुर्ग खुश होकर मुस्कुराने लगे। तीन जून रात आठ बजे के लगभग एक बुजुर्ग […]...
पोस्टमार्टम कक्ष में घुसा सात फीट लंबा सांप, चिकित्सकों में मची अफरा-तफरी
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में उस वक्त चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई जब एक सात फीट लंबा सांप कक्ष में घुस गया। एक शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे चिकित्सक भी घबरा गए और कक्ष से बाहर आ गए। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आनन-फानन में सर्पमित्र गजेंद्र दुबे को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया तब कहीं जाकर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली और शव का पोस्टमार्टम हो पाया।\ सर्पमित्र गजेंद्र दुबे ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में शनिवार […]...
ग्वालियर के स्पर्श देशभर में जेईई एडवांस्ड में 33वीं रैंक लाकर बने स्टेट टापर
जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ। इसमें ग्वालियर के स्पर्श गुप्ता ने देशभर में 33वीं रैंक लाकर स्टेट टाप किया। वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में उनकी दूसरी रैंक रही। स्पर्श का कहना है कि मेरा सिलेबस जेईई मेंस के दौरान ही पूरा हो चुका था। इसके बाद मैंने माक टेस्ट दिए। उनका एनालिसिस करता गया । इससे अपनी कमजोरी को पहचाना और स्टडी में इम्प्लीमेंट किया। धीरे-धीरे गलतियां दूर होती गईं और आज परिणाम सभी के सामने है। स्पर्श ने बताया कि मेरे पापा निरंजन गुप्ता और मम्मी कीर्ति दोनों ही शिक्षक हैं। इसलिए पढ़ाई का माहौल मैंने बचपन […]...
छतरपुर में एनएचएआई के महाप्रबंधक के घर और ऑफिस पर सीबीआई का छापा
छतरपुर। छतरपुर में एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के यहां सीबीआईनेछापा डाला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीएल चौधरी के एकाधिक ठिकानों पर सीबीआई के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। कानपुर में पैतृक निवास पर भी छापा ताजा जानकारी के अनुसार एनएचएआई के महाप्रबंधक पीएल चौधरी के छतरपुर बजरंग नगर सहित कानपुर में पैतृक निवास पर सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही महाप्रबंधक पीएल चौधरी के दिल्ली और भोपाल समेत अन्य कई ठिकानों पर सीबीआई की कार्रवाई हो रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त बताया जाता है कि सीबीबाई की कार्रवाई के दौरान सहायक महाप्रबंधक समेत आधा […]...
माता-पिता से अलग नहीं हुआ पति तो छोड़ कर चली गई पत्नी, कोर्ट ने कहा नहीं मिलेगा भरण-पोषण
सागर। परिवार न्यायालय ने पति-पत्नी के अलग-अलग रहने के दौरान पत्नी द्वारा मांगे गए भरण पोषण के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि बिना उचित कारण के पत्नी अगर पति से अलग रहती है तो उसे भरण पोषण पाने का अधिकार नहीं है। सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि पत्नी़ पति को अपने माता-पिता से अलग रहने को कहती थी, लेकिन जब उसने माता-पिता को नहीं छोड़ा तो वह पति से अलग होकर रहने लगी। कुटुंब न्यायालय सागर में न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल के न्यायालय में विठ्ठल नगर निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ धारा 125 भरण […]...
किसान ने उगाए दुनिया के सबसे महंगे आम, चुराने आ गए चोर, कुत्तों ने खदेड़ा
मध्य प्रदेश के जबलपुर के हिनोता गांव में दुनिया के सबसे महंगे आम के बागान हैं. रात के अंधेरे में चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम को चुराने की कोशिश की. लेकिन, उसी समय बागान की रखवाली कर रहे खूंखार कुत्तों की नजर उन चोरों पड़ गई. इसके बाद चोरों को बोरी और आम तोड़ने का देसी जुगाड़, सूझा लेकिन उनकी एक भी तरकीब काम नहीं आई. चोरों को बोरी और आम छोड़कर जान बचाते हुए उल्टे पैर भागना पड़ा. इस घटना के बाद बागान के मालिक संकल्प सिंह परिहार ने सुरक्षा को और भी […]...
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सिमटी नर्मदा, श्रद्धालुओं को स्नान में हुई परेशानी
खंडवा। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी घाटों से दूर चली जाने से श्रद्धालुओं को स्नान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति ओंकारेश्वर पावर हाउस से बिजली उत्पादन आगामी 40 घंटे के लिए बंद करने से बनी है। नर्मदा नदी पर बड़वाह के निकट नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन ब्रिज के दो पिलर नर्मदा नदी में खड़े करने का कार्य चल रहा है। ब्रिज के पिलर की कैंपिंग के लिए एनएचएआइ की मांग पर एनएचडीसी द्वारा नर्मदा में पानी का प्रवाह शुक्रवार से 40 घंटे के लिए रोका गया है। इससे तीर्थनगरी सहित बांध के डाउनस्ट्रीम में नर्मदा […]...
नेमावर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नर्मदा नदी के सिद्धनाथ घाट पर चलाया सफाई अभियान
नेमावर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार सुबह देवास जिले के दूरस्थ अंचल नेमावर पहुंचे। यहां उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिद्धनाथ घाट पर नर्मदा पूजन किया। उन्होंने घाट पर साफ सफाई भी की। मुख्यमंत्री ने साधु संतों का सम्मान करके उनसे आशीर्वाद लिया। घाट किनारे अपने संबोधन में उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में तीज, त्योहार, पर्वों का अपना महत्व है। इनको ऋतु और मौसम के हिसाब से ऋषि मुनियों ने अपनी तपस्या, साधना से निर्धारित कर उपहार के रूप में हमें दिया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन में गंगा दशहरा पर्व आता है। नदी, […]...
इंदौर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी ट्रेन में टुकड़ों में मिला महिला का शव, ट्राॅली बैग और बोरे में काटकर रखे थे टुकड़े
इंदौर। इंदौर रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब यार्ड में खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव इंदौर-महू-नागदा के मध्य चलने वाले पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग टुकड़े कर रख दिया गया था। शव के टुकड़े रेगजीन के ट्रॉली बैग और बोरे में बंद कर रखा गया था। टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस को रेल में किसी महिला का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे एक सफाईकर्मी को सफाई के दौरान यार्ड में खड़ी ट्रेन के अंदर एक […]...
