29.6 C
Dehradun, IN
March 8, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

नवनिर्वाचित सांसद राहुल सिंह ने चुनाव जीतते ही बनाया यह रिकार्ड

Uttarakhand Vidhansabha
दमोह। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद जहां सरकार गठन की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। वही देखा जाये तो दमोह संसदीय क्षेत्र के 18 लोकसभा चुनाव में अब तक निर्वाचित हुए सभी सांसदों में राहुल सिह सबसे कम उम्र के सांसद बनने वाले पहले युवा सांसद है, जबकि सबसे अधिक उम्र का सांसद बनने का श्रेय डा. रामकृष्ण कुसमरिया को दिया जा सकता है। दमोह संसदीय क्षेत्र में तीन बार अलग-अलग जिलों को शामिल कर संसदीय क्षेत्र बनाया गया लेकिन इन तीनों संसदीय क्षेत्र में अभी तक निर्वाचित हुए 18 सांसदों में राहुल सिह लोधी एकमात्र ऐसे सांसद हैं जो […]...

एमबीए के एग्जाम का पेपर लीक करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा ,पूछताछ में हुए कई खुलासे..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के एमबीए के एग्जाम का पेपर एग्जाम के ठीक पहले लीक हो गया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की और जांच पड़ताल के बाद इस पूरे मामले में एक निजी कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर और दो छात्रों को हिरासत में लिया है और पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। यह पूरा मामला इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का है। बता दें पिछले दिनों विश्वविद्यालय के द्वारा एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की […]...

आइसक्रीम में निकला कीड़ा, ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Uttarakhand Vidhansabha
गर्मियों में आइस्क्रीम की डिमांड बढ़ जाती है। बच्चे के साथ साथ बढ़ों की भी यह पहली पसंद बन जाती है। लेकिन यदि आइस्क्रीम में कीड़ा निकल आए तो तहलका मचना लाजमी है। कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के बुधनी जिले के भैरूंदा में जहां आइस्क्रीम में कीड़ा निकलने का एक मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बुधनी के भैरूंदा का है जहां एक व्यक्ति ने आइस्क्रीम लेकर खाई, लेकिन उस आईस्क्रीम में खाने के दौरान कीड़ा नजर आया। जिसका वीडियो बनाकर उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल […]...

खरगोन में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव जनपद में शुक्रवार को लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर वनरक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया है। वनरक्षक ने क्षेत्र के जेसीबी मालिक पर कार्रवाई करने की बात कह कर रिश्वत मांगी थी। वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। शिकायतकर्ता सिद्धार्थ गौड़ ने बताया कि वनभूमि में पट्टे की जमीन पर जेसीबी से कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कांझर बीट वनरक्षक राम सिटोले ने जेसीबी मशीन पर कार्रवाई की धौंस बताई। इसके बाद मामले को रफा दफा करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी, […]...

सीहोर में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक में मारी टक्कर ,दो लोगों की दर्दनाक मौत…

Uttarakhand Vidhansabha
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुदनी तहसील के सलकनपुर रोड़ पर एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको अस्पताल भेजा गया। मौके से बस का ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए आपको बता दें कि कमल ,रंजीत और राकेश अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमल और रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश बुरी तरह से घायल हो गया […]...

इंदौर में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, दो गांवों में मिले आठ मरीज

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में डेंगू ने दस्तक दी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के आठ मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने बिना देरी किए विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया है। अब तक दो गांवों में डेंगू के 8 मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के शिविर में जांच के दौरान सांगवी गांव में एक और सगड़ोद गांव में सात डेंगू मरीज मिले। पटेल ने बताया कि डेंगू के सभी आठ मरीजों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें दो नाबालिग लड़कियां और 72 वर्षीय […]...

अफेयर में रोड़ा बन गया था पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट, जानिए पूरा मामला…

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी और प्रेमी के एक रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ लिया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले टीकमगढ़ के दीगौड़ा थाना क्षेत्र में झांसी हाईवे रोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला था। युवक का नाम अशोक पाल था और युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव का […]...

आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, दो की मौत, 28 लोग हुए घायल…

Uttarakhand Vidhansabha
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। आपको बता दें कि यहां पर तेज हवा और बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा थाना क्षेत्र के खुर्सीपार ग्राम पंचायत अंतर्गत गाड़ाघाट गांव के एक खेत में कुछ लोग मूंगफली खोद रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और आसमान से बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 28 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई […]...

भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपने बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदारी लेने की बात कही है। अजय सिंह ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उनके नेता प्रतिपक्ष रहते 2013 के चुनाव में पार्टी हार गई थी तो जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस को उम्मीदवार विहीन होने से नहीं रोक पाए और अब उन्हीं के कार्यकाल में इंदौर में न केवल बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हुई बल्कि प्रदेश से कांग्रेस की संसद में भागीदारी भी शून्य हो गई। ऐसे में आगे इंदौर से प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आवाज उठने लगी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं एक ही चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी की इसे दूसरी बड़ी हार करार दिया है।

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी होटल पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में जुआ खेल रहे युवकों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के अमर विलास होटल का है। जहां मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि होटल के कमरे में बड़े स्तर पर बड़ा जुआ चल रहा है जिस पर क्राइम ब्रांच और एमआईजी की टीम ने दबिश दी और मौके पर 10 […]...

प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं जीतू पटवारी! दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में होंगे शामिल

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव  में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी […]...