25.3 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अफेयर में रोड़ा बन गया था पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट, जानिए पूरा मामला…

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी और प्रेमी के एक रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ लिया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले टीकमगढ़ के दीगौड़ा थाना क्षेत्र में झांसी हाईवे रोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला था। युवक का नाम अशोक पाल था और युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है।

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी थी। पूछताछ के दौरान मृतक की 22 साल की पत्नी को संदेह के घेरे में पाया गया। जब पुलिस ने उस से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने पूरा राज पुलिस के सामने उगल दिया। वहीं मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि मृतक की पत्नी का उसके जीजा के भाई सीताराम पाल से प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की का प्लान बनाया था।

प्लानिंग के तहत आरोपी सीताराम 5 जून को अशोक को ओरछा ले गया था और लौटते समय उसको शराब पिलाई फिर सीताराम ने अपने मामा के लड़के प्रेमलाल के साथ मिलकर अशोक की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और अभी दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related posts

राजस्व महाअभियान का दूसरा चरण 18 जुलाई से शुरू, CM अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha

महाकाल मंदिर में कावड़ यात्रियों के लिए व्‍यवस्‍था, अग्रिम अनुमति लेने पर ही चार नंबर गेट से मिलेगा प्रवेश

Uttarakhand Vidhansabha

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को राहत, अब 60 दिन में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत मिलेगी मदद

Uttarakhand Vidhansabha