Category : उत्तरप्रदेश
ससुर ने बहू के नाम की संपत्ति, पति से हुआ विवाद… पेंचकस से घोंपकर पत्नी को मार डाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी. पत्नी को उसके ससुर से मिली रकम पर आरोपी पति की नजर थी. आरोपी पत्नी से रकम हड़पना चाहता था. घर के खर्चों को भी लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के भेजा है. मृतक महिला के मायके वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने मृतका के ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. […]...
डूंगरपुर मामले में आजम खान को 10 साल की सजा, कोर्ट ने 14 लाख का जुर्माना भी लगाया
लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने डूंगरपुर मामले में आजम खान को 10 साल की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने आजम पर 14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है....
शादी में दूल्हे ने किया ‘किस’, वापस लौट गई बारात… बचपन के प्यार में दुल्हन ने भागकर की शादी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शादी के दौरान दूल्हे ने दूल्हन के माथे पर किस की. इस बात से दुल्हन पक्ष नाराज हो गया और शादी में काफी हंगामा भी हुआ, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. लेकिन दुल्हन को यह बात नागवार गुजरी उसने अगले दिन अपने घर से भागकर दूल्हे के साथ शादी कर ली.दूल्हा-दुल्हन दोनों बचपन के दोस्त हैं. दूल्हे का नाम दीपांशु और दूल्हन का नाम सविता है. दोनों की शादी तय दिन के अनुसार होने वाली थी. इसके लिए दोनों परिवारों ने धूमधाम से सारी तैयारियां भी कीं. वहीं, बारात […]...
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी, गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार को पीटा
उत्तर प्रदेश में फिर एक बार टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे अलीगढ़ के एक परिवार को ऑनलाइन पेमेंट के विवाद में टोल कर्मियों ने पीट दिया. आरोपियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा उनके साथ भी मारपीट की गई.घटना मुजफ्फरनगर जिले के हाइवे टोल की है. अलीगढ़ निवासी चेतन शर्मा अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे थे. जब वे लोग दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे. तब टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया. चेतन की गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था. […]...
सपा की बागी विधायक पूजा पाल के खिलाफ FIR, जानें क्या है आरोप
समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शिकायत दर्ज की गई है. पूजा पाल समेत 9 लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप है. कोर्ट के आदेश के बाद वादी उमेश सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है. उमेश सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं. वहीं, पूजा पाल चायल से विधायक हैं. वह इससे पहले इलाहाबाद की शहर पश्चिमी सीट से भी दो बार विधायक रह चुकी हैं. पूजा पाल के साथ ही उनके भाई राहुल पाल के खिलाफ प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में FIR दर्ज […]...
लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, AC में हुआ ब्लास्ट, 5 फायर टेंडर मौके पर
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 100 मे मौजूद लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग लग गई है. यह आग एसी में ब्लास्ट के कारण लगी है. आग लगने के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है. आग से बचने के लिए लोग अपने-अपने फ्लैट को छोड़कर ग्राउंड में नीचे चले गए हैं. सोसाइटी के लोगों ने आग के लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी है. फायर ऑफिसर के मुताबिक, पांच फायर टेंडर भेजे गए , जिन्होंने आग पर काबू पा लिया है. अभी फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. आग की तेज […]...
रामपुर जेल में बंद आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा सात माह बाद हुई रिहाई
रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा की बुधवार को रिहाई हो गई। इसका परवाना दोपहर को जेल में पहुंच गया था। उनकी रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर मौजूद रहे। 18 अक्तूबर 2023 को सपा नेता आजम खां को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। इस मामले में डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम […]...
गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में लगी आग
कौशांबी (उप्र) : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल खंड पर गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के पहियों में बुधवार को अचानक आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल खंड के भरवारी रेलवे स्टेशन पर यह दुर्घटना हुई। रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर बोगी के पहियों में लगी आग को बुझाया। इस दौरान करीब 50 मिनट तक खड़ी रहने के बाद ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य […]...
सुसाइड से पहले मौत का स्टेटस, जालौन में 2 युवकों के ने जहर खाकर जान दी
उत्तर प्रदेश के जालौन में दो दोस्तों ने मंगलवार देर रात सल्फास खाकर अपनी जान दे दी. दोनों दोस्तों ने अपनी जान देने से पहले स्टेटस भी लगाया था. सिर्फ स्टेटस ही नहीं दोनों दोस्त ओशो को बहुत सुनते थे. मरने से पहले भी दोनों ने ओशो को सुना फिर सल्फास खा लिया और जान दे दी. घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के कर्बला के मैदान की है. शनिवार देर रात को कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज के नुमाइश मैदान इलाके के रहने वाले मेडिकल संचालक अमन वर्मा ने अपने साथी आलमपुर के रहने वाले बालेन्द्र पाल के साथ कर्बला के […]...
आधी रात को कब्रिस्तान में घुसा, फिर तोड़ने लगा कब्रें… आखिर युवक ने ऐसा क्यों किया?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई. यहां आधी रात में एक युवक ने कब्रिस्तान में कब्रें तोड़ दीं. आधी रात में कब्रिस्तान से शोर आने लगा जिसके बाद लोगों को शक हुआ. कब्रिस्तान पहुंचकर लोगों ने युवक को कब्रें तोड़ते देखा तो उसे दबोच लिया. अज्ञात व्यक्ति मामले को उलझाता रहा. मौका देखकर स्थानीय लोगों की पकड़ से वह फरार हो गया. मामला लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा का है. यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए एक लड़के ने रात के अंधेरे में पुरानी कब्रों को तोड़ना शुरू कर दिया. […]...
