23.4 C
Dehradun, IN
April 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट
खटीमा के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा- रमेश जोशी, पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली की भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा
विश्व दिवंगत दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय पौड़ी में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांगजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित
कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंडल मुख्यालय पहुंचकर केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी के छात्रसंघ समारोह में की शिरकत

Category : उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

52 डिग्री पारे के बीच मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. बुधवार को दिल्ली में दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है. दोपहर बाद काले बादल छाने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. ऐसे में दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है. दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में तापमान 52.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोपहर बाद मौसम बदलने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर […]...
उत्तरप्रदेश

अचानक हुआ तेज धमाका… और फट गई सड़क, लोगों में दहशत; अधिकारी भी हैरान

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तेज धमाके के बाद सड़क फट गई, जिससे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा गर्मी की वजह से हुआ है.सड़क फटने के बाद करीब 6 इंच से ज्यादा ऊपर उठ गई है. फिलहाल मामले की जांच पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट कर रहा है. यह घटना संभल जिले के थाना राजपुरा के गवां-अनुपशहर मार्ग की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर के समय यहां तेज धमाका हुआ और धूल का गुबार उठा,इस दौरान आरसीसी रोड फट गई. इसकी आवाज इतनी तेज थी […]...
उत्तरप्रदेश

यूपी का पूर्वांचल बना 2024 का अंतिम द्वार, 13 सीटों पर एनडीए या इंडिया गठबंधन, किसका होगा बेड़ा पार?

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण की 13 लोकसभा सीटों पर एक जून को वोटिंग होनी है. सातवें चरण के चुनावी अग्निपरीक्षा पूर्वांचल के रण में होनी है, जहां पर बीजेपी को जातियों के सियासी चक्रव्यूह को तोड़ने की है तो बसपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने सियासी आधार को बचाए रखने की है. इंडिया गठबंधन ने पिछड़ों और दलितों के मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए दांव खेला है. इस चरण में पांच सीटें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के आसापास की हैं तो चार सीटें पीएम मोदी के चुनाव वाराणशी क्षेत्र के सटी […]...
उत्तरप्रदेश

नोएडा: डायरी में धोखा-दर्द और एक IRS अफसर… मौत से पहले शिल्पा गौतम लिख गई प्यार की अधूरी कहानी

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के नोएडा में भेल की डिप्टी मैनेजर शिल्पा गौतम ने सुसाइड कर लिया था. शिल्पा का शव 25 मई को सेक्टर-100 के लोट्स बुलेवर्ड सोसाइटी में IRS अफसर के फ्लैट से मिला था. शिल्पा पिछले कुछ साल से एक IRS अधिकारी के साथ लिव इन में रह रही थी. अधिकारी का नाम सौरभ मीणा है. सुसाइड केस में पुलिस की जांच में अब नए खुलासे हुए हैं. नोएडा पुलिस को शिल्पा की एक कथित डायरी मिली है. इस डायरी के तीन पन्नों में शिल्पा ने अपना दर्द लिखा है. डायरी में लिखी बातें इस बात की ओर इशारा […]...
उत्तरप्रदेश

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एनकाउंटर कर 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. लुटेरे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, तीन तमंचे और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार, नवयुवकों का एक गैंग मोबाइल लूट और खुलेआम फायरिंग की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाता था. बीते सोमवार को भी मुजफ्फरनगर के शाहपुर और मंसूरपुर इलाके में लूट की दो […]...
उत्तरप्रदेश

मनी लॉन्ड्रिंग केस से बचना है तो पैसे भेजो…अपराधियों ने धमकाया, महिला डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के बरेली में साइबर ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. यहां एक महिला डॉक्टर को धमकी देकर साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया. अपराधी डॉक्टर को ईडी का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे. महिला डॉक्टर ने बताया कि वह लगभग ढाई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रही. महिला डॉक्टर ने बरेली के आईजी राकेश कुमार से पूरे मामले की शिकायत की है. इसके बाद आईजी ने साइबर थाने की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है. अब साइबर थाने की दरोगा शालू यादव पूरे मामले की जांच कर […]...
उत्तरप्रदेश

‘एक ही चिता पर करना अंतिम संस्कार…’ दो भाइयों ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर मिले शव

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आर्थिक तंगी से परेशान होकर दो सगे भाइयों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. दोनों भाइयों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शवों के पास पुलिस को एक झोला बरामद हुआ. उसमें रखी डायरी में मिले मोबाइल नंबर से मृतकों की शिनाख्त हुई. पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हत्या या हादसा इसको लेकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों ने सुसाइड […]...
उत्तरप्रदेश

मेरठ के सपा विधायक रफीक अंसारी गिरफ्तार, 100 नोटिस के बाद भी कोर्ट में नहीं हुए थे ‘हाजिर’

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के मेरठ से समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी को बाराबंकी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच मेरठ पुलिस रफीक अंसारी को लेने के लिए बाराबंकी रवाना हो गई है. दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अंसारी के खिलाप गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए थे. इस संबंध में अंसारी 100 नोटिस के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. वह मेरठ शहर से सपा की टिकट पर दूसरी बार विधायक चुने गए थे. इसी महीने के शुरुआत में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 1995 के एक मामले में रफीक अंसारी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही […]...
उत्तरप्रदेश

बेटे ने हैंडपंप का हैंडल निकाला, सोते बुजुर्ग मां-बाप के सिर पर मारा, दिल दहला देगी मर्डर की कहानी

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में एक नशेड़ी बेटे ने रविवार की रात सोते समय अपने माता-पिता के सिर पर हैंडपंप के हैंडल से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार पहुंचे और घटनास्थल के निरीक्षण के साथ परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया. फत्तेपुर गांव की अनुसूचित बस्ती के राजपति (75 साल) […]...
उत्तरप्रदेश

पत्नी को किन्नर बताकर पहली ही रात दिया तीन तलाक, बोला- साली से करवाओ शादी, थाने पहुंच गई बात

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी की पहली रात पति ने अपनी पत्नी को किन्नर बताते हुए उसे तीन तलाक दे दिया. आरोपी पति ने अपनी साली से शादी का प्रस्ताव रखा. साली ने प्रस्ताव को ठुकराया तो उसके साथ छेड़खानी कर दी. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके किन्नर होने के कोई लक्षण नहीं पाए गए. पीड़ित महिला ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज के खातिर उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा […]...