30.2 C
Dehradun, IN
May 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि”

देहरादून में कुल 307 चिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों तथा उद्यान विभाग के अंतर्गत नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह केवल नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का अवसर है।

 

एक समय था जब नकल और भ्रष्टाचार के कारण भर्ती प्रक्रियाएं बाधित होती थीं, योग्य युवाओं का विश्वास टूटता था और प्रतिभा के स्थान पर व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े होते थे। हमारी सरकार ने नई कार्य संस्कृति विकसित करते हुए इस व्यवस्था को बदलने का संकल्प लिया। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया, ताकि हर परीक्षा पारदर्शिता के साथ हो और हर नियुक्ति केवल योग्यता के आधार पर सुनिश्चित हो।

इसी के परिणामस्वरूप बीते 4 वर्षों में हमारी सरकार 32,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान कर चुकी है। यह केवल रोजगार नहीं, बल्कि विश्वास, न्याय और सुशासन की स्थापना का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, Subodh Uniyal जी, Khajan Dass जी, माननीय विधायक Umesh Sharma Kau जी, Savita Harbans Kapoor जी एवं देहरादून नगर निगम के महापौर Saurabh Thapliyal जी उपस्थित रहे।

Related posts

मुनस्यारी से IIT तक!

Nidhi Jain

जनभावनाओं के आधार पर बनेगा बजट: मुख्यमंत्री

Nidhi Jain

चम्पावत में मातृशक्ति का अपार स्नेह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार

Nidhi Jain

Leave a Comment