27.9 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिए HDFC बैंक की एम्बुलेंस सेवाओं का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय परिसर, देहरादून से HDFC Bank द्वारा CSR के अंतर्गत चारधाम एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग हेतु प्रदान किए जा रहे चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) का फ्लैग ऑफ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर ये एम्बुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगी तथा यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुचारु व्यवस्थाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, एचडीएफसी बैंक से मुस्कान सिंह (ब्रांच बैंकिंग हेड- नॉर्थ 3), श्री संजीव कौशिक (रीजनल हेड- नॉर्थ 3), जोनल हेड उत्तराखण्ड श्री बकुल सिक्का, स्टेट हेड उत्तराखण्ड श्री गौरव जैन एवं आयुष सिंघल मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजत जयंती पर युवाओं को दी बड़ी सौगात, फिट इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाया

Uttarakhand Vidhansabha

मेलाधिकारी सोनिका की पहल पर कुंभ 2027 को भव्य बनाने की तैयारियां तेज

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment