27.3 C
Dehradun, IN
August 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान-2025 में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को दिया सम्मान

मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में डॉ. जितेन ठाकुर जी को उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” एवं डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र जी, श्री श्याम सिंह कुटौला जी, डॉ. प्रीतम सिंह जी, श्री केसर सिंह राय जी व श्री अताए साबिर अफजल मंगलौरी जी को “उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया।

इस अवसर पर विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट साहित्यकारों, युवा कलमकार प्रतियोगिता के विजेताओं एवं साहित्य नारी वंदन सम्मान, उत्तराखंड मौलिक रचना पुरस्कार, उत्कृष्ट कुमाऊंनी एवं गढ़वाली साहित्य के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।

“उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान” समारोह हमारी समृद्ध साहित्यिक परंपरा, लोकसंस्कृति और रचनात्मक चेतना का जीवंत उत्सव है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार साहित्य, भाषा और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, Khajan Dass जी, माननीय विधायक Savita Harbans Kapoor जी सहित बड़ी संख्या में विद्वान, लेखक, साहित्यकार, पत्रकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

अंकिता हत्याकांड: वीआईपी का नाम उजागर करने व सीबीआई जांच की मांग को लेकर पौड़ी में UKD का जोरदार प्रदर्शन

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड बीजेपी में जल्द होंगे बड़े बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया संकेत

Uttarakhand Vidhansabha

“मुख्यमंत्री ने ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित Joshi जी को जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं”

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment