28.2 C
Dehradun, IN
July 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।मेयर ने मुख्यमंत्री को आभासी रूप में शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बैकुंठ चतुर्दशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीनगर का यह मेला उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा, आस्था और लोकसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, पारंपरिक कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम बन चुका है।

Related posts

स्मृति ईरानी के खिलाफ न करें अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, राहुल गांधी ने की ये अपील

Uttarakhand Vidhansabha

‘ध्यान लगाने से ज्ञान नहीं आता..’, गांधी पर पीएम मोदी के बयान को खरगे ने बताया आश्चर्यजनक

Uttarakhand Vidhansabha

“देहरादून में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों के सम्मान में की पैदल पथ यात्रा”

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment