29 C
Dehradun, IN
May 8, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम पहुंचे, बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की

उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवित्र श्री केदारनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान बाबा केदार का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा प्रदेश के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की।इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया।

उन्होंने यात्रियों के अनुभवों को गंभीरता से सुना और केदारनाथ यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक Asha Nautiyal जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला और क्षेत्र के विकास एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अपने प्रयासों को दोहराया।

Related posts

ये मंत्रिमंडल नहीं NDA का ‘परिवार मंडल’ है, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Uttarakhand Vidhansabha

लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Uttarakhand Vidhansabha

जंगल की आग से वन संपदा को बचाना वन विभाग के लिए चुनौती

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment