27.9 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

चंपावत में मुख्यमंत्री की पहल, बेटियों को तकनीक से जोड़ने पर जोर

चंपावत में यूकॉस्ट द्वारा आयोजित आदर्श चंपावत कार्यक्रम के तहत 50 होनहार बेटियों को छात्रवृत्ति एवं लैपटॉप वितरित किए। यह बेटियों की प्रतिभा को उचित सम्मान देने का हमारा संकल्प है। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

साइंस बेस्ड इकोनॉमी की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमारी सरकार प्रदेश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति लागू करने के साथ ही शोध एवं विकास केंद्रों को स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मातृशक्ति को तकनीक से जोड़ने के लिए महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों को भी सशक्त किया जा रहा है, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें और नए अवसरों का लाभ उठा सकें। लैब्स ऑन व्हील, स्टेम लैब्स जैसी पहलों के माध्यम से भी प्रदेश में साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।

Related posts

2019 से नही जमा हुआ प्रतीत नगर पंचायत भवन का विधुत बिल

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड में बम धमकियों और बढ़ते अपराध पर सियासत तेज, कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Nidhi Jain

लाल जोड़े में बैठी थी दुल्हनिया, दूल्हे से पहले कोई और भरने लगा मांग, टूटने वाली थी शादी कि तभी…

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment