19.8 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री की पहल से ‘वाइब्रेंट विलेज’ को मजबूती, ITBP के साथ बड़ा समझौता

शासकीय आवास पर ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत ITBP की उत्तराखंड में तैनात वाहिनियों के लिए स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ITBP और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य MoU साइन किये गए।

इस समझौते के माध्यम से राज्य में तैनात हमारे वीर जवानों को स्थानीय स्तर पर ताज़े, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक फल एवं सब्जियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल एक ओर जहां हमारे सुरक्षा बलों के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करेगी, वहीं दूसरी ओर सीमांत क्षेत्रों के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाकर उनकी आजीविका को सशक्त करने का कार्य करेगी।

आईटीबीपी द्वारा अब तक ₹14.77 करोड़ के स्थानीय उत्पादों की खरीद की जा चुकी है, जिसे और अधिक बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी उपस्थित रहे।

Related posts

नैनीताल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Nidhi Jain

मुनिकीरेती व कैम्पटी पुलिस ने एसओजी के सहयोग से नशे के तीन सौदागरो को किया गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

क्यों नहीं मिल पाई किसानों को अब तक खाद, जवाब दें कृषि मंत्री: जनसंघर्ष मोर्चा

Nidhi Jain

Leave a Comment