25.2 C
Dehradun, IN
September 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

101 नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले—मेहनत और प्रतिभा से मिल रही सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा जनसेवा का अवसर है और सभी कार्मिक ईमानदारी, संवेदनशीलता तथा अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हुई है और अब नौकरियां सिफारिश या पहचान से नहीं, बल्कि योग्यता और प्रतिभा के आधार पर मिल रही हैं।धामी ने कहा कि पशुपालन और गन्ना विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। नवनियुक्त अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों और पशुपालकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।उन्होंने कार्मिकों को ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ के मंत्र के साथ काम करने तथा विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Related posts

असली बाजीगर साबित हुए नीतीश कुमार, 2024 की सरकार के बनेंगे किंगमेकर

Uttarakhand Vidhansabha

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, चुरुवा के हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा-अर्चना

Uttarakhand Vidhansabha

सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस का डंका, फॉलोवर्स के मामले में 5वां स्थान, टॉप 5 में ये राज्य शामिल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment