25.2 C
Dehradun, IN
September 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

9.91 लाख लाभार्थियों को 147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी, सीएम धामी ने किया वन-क्लिक भुगतान

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। अगस्त माह में 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिले।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों का आधार किसी कारणवश नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए, ताकि आधार संबंधी समस्या के कारण कोई पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे।अगस्त में स्वीकृत नई पेंशन में 3,945 वृद्धावस्था, 1,000 विधवा और 416 दिव्यांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।

Related posts

कारगिल विजय दिवस: CM धामी ने की शहीद के परिजनों के लिए 4 बड़ी घोषणा

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक हुई आयोजित …..

Uttarakhand Vidhansabha

सीएम धामी ने वीर साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को बताया विश्व के लिए प्रेरणा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment