20.1 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

हरेला पर्व पर सीएम ने किया वृक्षारोपण

देवभूमि उत्तराखंड में हरेला पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सीएम ने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति का प्रतीक है और पर्यावरण से जुड़ने का उत्सव भी। इस बार प्रदेशभर में 5 से 7 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने बताया कि ‘एक माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत यह वृक्षारोपण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और रीवा डिविजनल योजना के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों को संजोने की बात कही। साथ ही बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने ग्रॉस इनवायरमेंट प्रोडक्ट (GEP) लागू किया है।

Related posts

सचिव आवास डॉ आर राजेश की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प!

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में प्रतिभाग किया

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹33.22 करोड़ की धनराशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment