18.7 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

“सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा और खुदाई लगातार जारी है। इस गंभीर मामले को लेकर सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और विस्तृत चर्चा की।विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया और एक पत्र भी सौंपा। पत्र में मांग की गई है कि भू-माफियाओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और सरकारी जमीन को पूरी तरह मुक्त कराया जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन को सख्त निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

विधायक ने साफ कहा कि सरकारी भूमि जनसेवा और विकास कार्यों के लिए सुरक्षित रहनी चाहिए, यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सहसपुर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से भू-माफियाओं की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे स्थानीय लोग भी काफी परेशान हैं।अब देखना यह है कि प्रशासन कितनी जल्दी इस मामले में ठोस कदम उठाता है।

Related posts

अमेरिका जाकर जीत का डंका पीटने वाले इजराइल के प्रधानमंत्री को कमला हैरिस ने दे डाली नसीहत

Uttarakhand Vidhansabha

चार धाम यात्रा से पहले तैयारियों में जुटा प्रशासन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment