24.4 C
Dehradun, IN
August 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा…

उत्तराखंड में आगामी 4 जून को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है, राहुल गाँधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए ऊधम सिंह नगर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा भी कांग्रेस नेता के कार्यक्रम में जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने सिटी क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा जिले से 20 बस और अपने निजी वाहनों से लगभग दो हजार से अधिक कार्यकर्त्ता राहुल गाँधी के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार से लोग परेशान हो चुके है, बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से जनता परेशान है। इसी कारण लोगो का रुझान कांग्रेस पार्टी की तरफ बढ़ रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओ में नया जोश भरने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी 4 जून को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे और अल्मोड़ा में कांग्रेस ने विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद सहित पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे उसके बाद 5 जून को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, उन्होंने कहा राहुल गाँधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो पर है।

Related posts

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में देहरादून स्थित यूपीसीएल के ऊर्जा भवन में निदेशक मंडल की 124वीं बैठक आयोजित की गई

Uttarakhand Vidhansabha

जमरानी बांध: गोला घाटी की उम्मीदों को मिला आकार, सिंचाई-पेयजल-रोजगार का बनेगा मजबूत आधार

Nidhi Jain

धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी लिस्ट

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment