25.2 C
Dehradun, IN
May 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मुरैना में जमीन को लेकर हुआ विवाद दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग,तीन लोगों की मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अंबाह थाना क्षेत्र में आने वाले गीलापुरा गांव में गुरुवार को सरकारी जमीन पर बनाए गई खेत की मेढ़ को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद में दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से चाचा – भतीजे की मौत हो गई है और दूसरे पक्ष के एक वृद्ध व्यक्ति को गोली लग गई थी। जिस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही अंबाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना में अभिषेक शर्मा और उसके चाचा अमरीश शर्मा की मौत हुई है, दूसरे पक्ष की तरफ से श्याम बाबू शर्मा की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। एसडीओपी रवि भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए थे पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, अभी मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

वैध मकान को अवैध बताकर तोड़कर मेरी राजनीतिक हत्या करना चाहते है- पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भिंड कलेक्टर और भाजपा विधायक पर आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

चरित्र सन्देह में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, शव के किए टुकड़े…

Uttarakhand Vidhansabha

बाइक पर बैठ फरार हुईं थीं लड़कियां, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज, चार युवकों संग जाते दिखीं

Uttarakhand Vidhansabha