15.2 C
Dehradun, IN
November 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

अल्मोड़ा मुख्य बाजार में जिलाधिकारी अंशुल का निरीक्षण, लोगों की समस्याएं सुनीं और लिया फीडबैक

जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा को दी बड़ी सौगात, ₹11 करोड़ की लागत से बने महाराणा प्रताप बस स्टेशन का लोकार्पण

Nidhi Jain

खो नदी पर गंदा पानी, कूड़ा और अतिक्रमण को लेकर सख्त दिखीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, अधिकारियों को लगाई फटकार

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत…

Nidhi Jain

Leave a Comment