18.6 C
Dehradun, IN
October 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

जंगली जानवरों और मानव संघर्ष की घटनाओं को लेकर वन विभाग सतर्क

वन विभाग व नेचर्स बडी संस्था द्वारा मिलकर स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में थानों रेंज में भी रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। किउंकि जंगली जानवरों ओर मानव संघर्ष की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जंगल किनारे लोग खाद्य सामग्री ओर कूड़ा कचरा फेंक देते हैं, जिसकी वजह से जंगली जानवर आबादी या सड़कों का रुख करते हैं। यह एक बड़ी वजह मानी जा रही है कि जंगली जावर ओर मानव संघर्ष की घटनाएं आये दिन सामने आ रही है।इसी को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है, ओर वन विभाग की तरफ से आमजन को जागरूक करने की पहल की जा रही है। थानों वन रेंज अधिकारी नत्थी लाल डोभाल बताया कि वन विभाग की, इस पहल से लोग निश्चित तौर पर जागरूक होंगे, ओर लोगों से अपील की जा रही है कि, जंगलों में जाने से बचें, ओर वनों में जाने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें, ताकि विभाग की टीम आपके आसपास रहकर आपकी सुरक्षा कर सके।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने एविएशन क्षेत्र में देशभर में बनाई एक सशक्त पहचान

Nidhi Jain

गुलदार हमलों पर मंत्री सुबोध उनियाल के बयान से सियासत गरम, हरक सिंह रावत ने मांगा इस्तीफा

Nidhi Jain

महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Nidhi Jain

Leave a Comment